भोपाल में पानी से भरी अवैध खदान में गिरी तेज रफ्तार कार, एक शख्स की मौत, दो घायल

भोपाल में एक दर्दनाक हादसा हुआ है, जहां एक कार अवैध खदान में गिर गई, जिससे एक शख्स की मौत हो गई और दो लोग घायल हो गए. हादसा अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के अरहेड़ी गांव में हुआ है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Car Accident in Bhopal: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रविवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक कार अवैध खदान में गिर (Car Fell into Mine) गई. इससे एक शख्स की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हो गए. हादसा अयोध्या नगर थाना क्षेत्र के क्षेत्र के अरहेड़ी गांव में हुआ है. हादसे के दौरान कार तेज रफ्तार में बताई जा रही है.

जिस खदान में कार गिरी, वहां पानी भरा हुआ था. इस वजह से कार सवार शख्स बच नहीं पाया और जान चली गई. वहीं, घायल दोनों लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया है. मृतक की पहचान रोहित माली (22) के रूप में हुई है, जो छोला मंदिर थाना क्षेत्र में रहता है. वहीं, घायल अजय भारती और अरविंद माली हैं.

टायर के ट्यूब डालकर निकाला

कार को गिरता देख मौके पर मौजूद लोग खदान के पास पहुंचे. सूचना मिलते ही पुलिस भी पहुंच गई और टायर के ट्यूब डालकर युवकों को बाहर निकाला. वहीं, कार को क्रेन के जरिए निकाल लिया. लोगों का कहना है कि इस इलाके में बड़े पैमाने पर अवैध खनन का काम हो रहा है. प्रशासन की लापरवाही ऐसे हादसों को दावत दे रही है. अवैध खदानें खुली भी छोड़ दी गई हैं.

अवैध कॉलोनी बनाई गईं

बता दें कि अरहेड़ी गांव में अवैध खदान बड़े पैमाने पर हैं, जहां कई अवैध कॉलोनी बनाई गई हैं. रात में इस जगह से निकलने में काफी जानलेवा साबित होता है. 

Advertisement

एसीपी मनीष भारद्वाज ने बताया कि थाना अयोध्या नगर क्षेत्र में अवैध खदान में एक कार अनियंत्रित होकर गिर गई है, जिससे हादसा हुआ है. पुलिस ने घायलों को अस्पताल पहुंचाया है. पुलिस अवैध खदान को लेकर मुहिम चलाएगी.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की आज की ताजा खबरें पढ़ने के लिए क्लिक करें

Topics mentioned in this article