NH-46 पर दर्दनाक सड़क हादसा, महाकाल के दर्शन कर लौट रही श्रद्धालुओं की कार खाई में गिरी, बुजुर्ग महिला की मौत

Road Accident in Guna: गुना जिले के NH-46 पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हुआ, जिसमें उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और 40 फीट गहरी खाई में जा गिरा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

Guna Accident: मध्य प्रदेश के गुना जिले के NH-46 पर शनिवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा सामने आया, जिसमें उज्जैन से दर्शन कर लौट रहे एक ही परिवार की कार अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई और करीब 40 फीट गहरी खाई में जा गिरी। इस हादसे में एक बुजुर्ग महिला की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक बच्ची सहित पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए।

उज्जैन से दर्शन कर लौट रहा था परिवार

जानकारी के अनुसार, परिवार उज्जैन में महाकाल और ओंकारेश्वर के दर्शन कर लौट रहा था. सभी लोग ग्वालियर में एक रिश्तेदार के यहां आयोजित कीर्तन में शामिल होने जा रहे थे और अगले दिन अपने पैतृक गांव लौटने की योजना थी.

Advertisement

हादसे में बुजुर्ग महिला की मौत

इस हृदयविदारक घटना में अनीता अग्रवाल की मौके पर ही मौत हो गई. वहीं, कार में सवार अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनमें एक बच्ची भी शामिल है.

कैसे हुआ हादसा?

घायल लोकेश द्विवेदी के अनुसार, कार उनके भाई चला रहे थे. अचानक वाहन अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया और सीधे खाई में जा गिरा. उन्होंने बताया कि हादसे के दौरान कुछ पल के लिए आंखों के सामने अंधेरा छा गया और जब तक कुछ समझ पाते, गाड़ी पलट चुकी थी.

घायलों का अस्पताल में इलाज जारी

हादसे में घायल गोपाल अग्रवाल, गिरधर अग्रवाल, शिवान्य अग्रवाल, कृषिवी अग्रवाल और लोकेश द्विवेदी को स्थानीय लोगों और पुलिस की मदद से तुरंत जिला अस्पताल गुना पहुंचाया गया, जहां उनका इलाज जारी है.

पुलिस ने शुरू की जांच

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत कार्य शुरू किया। फिलहाल पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है और परिजनों को सूचना दे दी गई है.

Advertisement