MP Board Exam: 10वीं–12वीं बोर्ड एग्जाम के लिए बनाए गए हैं ये सख्त नियम, परीक्षा केंद्र पर जाने से पहले जरूर पढ़ लें ये खबर

MP Board 10th &12th Exam News : कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने परीक्षा की निष्पक्षता और शांति बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं. इसके अलावा 10 फरवरी से 10 अप्रैल तक जिले में ध्वनि विस्तार यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की बाधा न हो.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins

MP Board 10th &12th Exam 2026: मध्य प्रदेश (Madhya Pradesh) में माध्यमिक शिक्षा मंडल (
Board of Secondary Education) की बोर्ड परीक्षाओं (Board Exams) को लेकर जिलों में तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. दरअसल कक्षा 12वीं की परीक्षा मंगलवार से शुरू हो रही हैं, जबकि कक्षा 10वीं की परीक्षाएं 13 फरवरी से प्रारंभ होंगी. इस वर्ष हरदा जिले के कुल 33 परीक्षा केंद्रों पर परीक्षाएं आयोजित की जाएंगी. इसको लेकर उत्कृष्ट स्कूल में प्रश्नपत्र और अन्य परीक्षा सामग्री वितरण की प्रक्रिया पूरी की गई, जहां से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच प्रश्न पत्र संबंधित थानों में जमा कराए गए हैं. वहीं, उत्तर पुस्तिकाएं परीक्षा केंद्रों पर सुरक्षित रखी गई हैं.

कलेक्टर सिद्धार्थ जैन ने परीक्षा की निष्पक्षता और शांति बनाए रखने के लिए सभी परीक्षा केंद्रों के 100 मीटर के दायरे में धारा 163 लागू करने के आदेश जारी किए हैं. इसके अलावा 10 फरवरी से 10 अप्रैल तक जिले में ध्वनि विस्तार यंत्रों (लाउडस्पीकर) के उपयोग पर भी प्रतिबंध लगाया गया है, ताकि परीक्षार्थियों को किसी प्रकार की बाधा न हो.

Advertisement

एक केंद्र अति संवेदनशील, जैमर रहेगा तैनात

जिले में एक परीक्षा केंद्र को अति संवेदनशील घोषित किया गया है. यहां विशेष सुरक्षा व्यवस्था के तहत मोबाइल नेटवर्क जैमर लगाया जाएगा, जिससे किसी भी प्रकार की नकल या तकनीकी गड़बड़ी की संभावना खत्म की जा सके. इस केंद्र पर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे और जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी स्वयं मौजूद रहकर व्यवस्थाओं की निगरानी करेंगे.

सात उड़न दस्ते करेंगे निगरानी

परीक्षाओं की पारदर्शिता सुनिश्चित करने के लिए जिले में सात उड़न दस्तों का गठन किया गया है. ये दल परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण करेंगे और प्रश्न पत्र व उत्तर पुस्तिकाओं की सुरक्षित ढुलाई की निगरानी करेंगे. पुलिस बल भी सभी संवेदनशील केंद्रों पर तैनात रहेगा.

11 हजार से अधिक विद्यार्थी होंगे शामिल

जिले में इस वर्ष 10वीं और 12वीं बोर्ड परीक्षा में कुल 11,165 विद्यार्थी शामिल होंगे. कक्षा 10वीं में 6,530 छात्र परीक्षा देंगे, जिनमें 6,065 नियमित और 465 प्राइवेट परीक्षार्थी हैं. वहीं, कक्षा 12वीं में 4,635 विद्यार्थी शामिल होंगे, जिनमें 4,067 नियमित और 568 प्राइवेट छात्र हैं.

एडमिट कार्ड में QR कोड की नई व्यवस्था

इस बार बोर्ड परीक्षाओं के एडमिट कार्ड में भी बड़ा बदलाव किया गया है. अब प्रत्येक प्रवेश पत्र में QR कोड रहेगा, जिसे स्कैन करने पर छात्र की पूरी जानकारी तुरंत प्राप्त की जा सकेगी. परीक्षा केंद्रों पर मोबाइल फोन पूरी तरह प्रतिबंधित रहेंगे.

Advertisement

यह भी पढ़ें- CM मोहन यादव का ऐलान- MP में अब 9वीं-11वीं के छात्र भी दो बार दे सकेंगे एग्जाम, परीक्षा की टेंशन भगाने के दिए टिप्स

जिला शिक्षा अधिकारी डीएस रघुवंशी ने बताया कि बोर्ड परीक्षाओं के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं और प्रशासन निष्पक्ष व शांतिपूर्ण परीक्षा संचालन के लिए पूरी तरह सतर्क है.

यह भी पढ़ें-  9 किमी सड़क निर्माण पर 16 करोड़ खर्च, तय मानक 7 मीटर की जगह बनाई जा रही है महज़ पौने चार मीटर

Advertisement