Chhattisgarh News: भाजपा नेता विनय ताम्रकार पार्टी से निलंबित, Durg के फार्महाउस में अफीम की खेती करने का आरोप

BJP Leader Vinay Tamrakar Suspended: 6 मार्च को एक लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस की टीम विनय ताम्रकार के दुर्ग स्थित फार्म हाउस में जांच के लिए पहुंची थी. यहां डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती करना पाया गया. इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए.इसके बाद भाजपा नेता को पार्टी से निलंबित कर दिया गया.

विज्ञापन
Read Time: 3 mins
BJP Leader Vinay Tamrakar Suspended Over Alleged Opium Cultivation in Durg

Chhattisgarh political news: छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भाजपा नेता विनय ताम्रकार को पार्टी ने निलंबित कर दिया है. बिना ताम्रकार पर अवैध रूप से अफीम की खेती करने का आरोप है. दुर्ग के समुदाय स्थित फार्महाउस में डेढ़ एकड़ से ज्यादा जमीन पर अफीम की अवैध रूप से खेती करते पकड़े जाने के बाद पार्टी ने यह कार्रवाई की है. भाजपा नेता के खेत में अफीम की खेती के बाद प्रदेश में सियासी हलचल भी तेज है. 

दरअसल, दुर्ग के भाजपा नेता विनायक ताम्रकर पर अफीन की खेती करने का आरोप लगा. मामले को लेकर कांग्रेस पार्टी पर हमलावर हो गई.  इसके बाद 7 मार्च शनिवार को भाजपा प्रदेश कार्यालय की ओर से एक पत्र जारी कर ताम्रकार को निलंबित कर दिया गया. पार्टी की छवि धूमिल करने के आरोप में भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण सिंह देव के निर्देश पर यह कार्रवाई की गई. साथ ही, विनायक भाजपा के राइस मिल प्रसंस्करण प्रकल्प किसान मोर्चा के प्रदेश संयोजक भी थे. भाजपा प्रदेश महामंत्री डॉ. नवीन मारकण्डेय की ओर से उन्हें इस पद से भी हटा दिया गया है. 

डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर अफीम की खेती

बता दें कि बीते 6 मार्च को एक लिखित शिकायत के आधार पर पुलिस और प्रशासन की टीम विनय ताम्रकार के दुर्ग जिले के समुदाय स्थित फार्म हाउस में जांच के लिए पहुंची थी. यहां डेढ़ एकड़ से अधिक जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती करना पाया गया. इस घटना का वीडियो और फोटो वायरल होने के बाद कांग्रेस ने प्रदेश की भाजपा पर गंभीर आरोप लगाए. इतना ही नहीं मामला सामने आने के दूसरे दिन पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल स्थानीय कांग्रेस नेताओं के साथ समुदाय स्थित घटनास्थल भी पहुंचे. पूर्व मुख्यमंत्री के निरीक्षण के बाद सियासी हलचल और बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है. अल्लाह के इस बीच भाजपा ने अपने नेता पर कार्रवाई कर दी है.

UPSC Success Story: 56वीं रैंक लाने वाली समीक्षा द्विवेदी ने खुद बताई अपनी कहानी- VIDEO, तीन बार असफल रहीं, फिर जॉब के साथ की तैयारी

Advertisement