विज्ञापन
This Article is From Jun 23, 2025

Indian Railway: वंदे भारत में यात्री से मारपीट के मामले में BJP विधायक को पार्टी का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

वंदे भारत ट्रेन में यात्री से मारपीट के मामले में बीजेपी विधायक राजीव सिंह को पार्टी ने कारण बताओ नोटिस जारी किया है. विधायक से 7 दिन के भीतर स्पष्टीकरण मांगा गया है.

Indian Railway: वंदे भारत में यात्री से मारपीट के मामले में BJP विधायक को पार्टी का नोटिस, 7 दिन में मांगा जवाब

दिल्ली भोपाल जा रही वंदे भारत ट्रेन में यात्री मारपीट करने के आरोप में भाजपा विधायक बुरे फंसते नजर आ रहे हैं. अब भाजपा ने विधायक को नोटिस जारी किया है और स्पष्टीकरण मांगा है.

भाजपा ने नोटिस में लिखा है,

सोशल मीडिया और मीडिया के जरिए आपके कृत्य की जानकारी मिली है. आपके इस कदम से पार्टी की छवि खराब हुई है, जो एक अनुशासनहीनता है. भाजपा प्रदेश अध्यक के निर्देश पर आपको कारण बताओ नोटिस जारी किया गया है. इस मामले में 7 दिन के अंदर यूपी भाजपा के कार्यालय में स्पष्टीकरण दें. अगर स्पष्टीकरण और संतोषजनक जवाब नहीं मिला तो पार्टी कड़ी कार्रवाई करेगी.

Latest and Breaking News on NDTV

ये है मामला

दरअसल, दिल्ली से भोपाल आ रही वंदे भारत एक्सप्रेस में बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा समर्थकों द्वारा एक यात्री की पिटाई से जुड़ा एक सीसीटीवी वीडियो सामने आया है. वीडियो में विधायक समर्थकों यात्री को निर्ममता से पीटते हुए नजर आ रहे हैं. वीडियो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है. यात्री के साथ पिटाई की वारदात झांसी रेलवे स्टेशन पर हुई थी.

जानकारी के अनुसार, बबीना विधायक राजीव सिंह पारीछा अपनी पत्नी और बेटे के साथ दिल्ली से झांसी जा रहे थे. इस दौरान एक यात्री से सीट को लेकर विवाद बढ़ गया. विवाद यहां तक पहुंचा कि विधायक के समर्थकों ने झांसी रेलवे स्टेशन पहुंच गए. जैसे ही ट्रेन स्टेशन पहुंची वह कोच में घुस गए और समर्थकों ने यात्री के साथ मारपीट शुरू कर दी.

ये भी पढ़ें- सोनम-मुस्कान का डर ! शादी से पहले जासूसी करा रहे हैं लड़के वाले, पता की जा रही है लड़कियों की पूरी 'कुंडली'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com