विज्ञापन

MP: BJP पार्षद की हार्ट अटैक से मौत, वार्ड का भ्रमण करते-करते सड़क पर गिर गए

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, वे पैदल चलते हुए फोन पर बात कर रहे थे. अचानक असंतुलित होकर सड़क पर गिर पड़े.

MP: BJP पार्षद की हार्ट अटैक से मौत, वार्ड का भ्रमण करते-करते सड़क पर गिर गए
फोन पर कर रहे थे बात, तभी सड़क पर गिर पड़े.
NDTV

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा जिले से एक दुखद घटना सामने आई है. अपने वार्ड का भ्रमण कर रहे भाजपा पार्षद लोकेश डेहरिया (46) को अचानक हार्ट अटैक आ गया, जिससे उनकी मौत हो गई. इस घटना से आसपास के लोग स्तब्ध हैं.

जानकारी के अनुसार, लोकेश डेहरिया वार्ड-47 से पार्षद थे और भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष भी थे. प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि लोकेश डेहरिया बुधवार रात लगभग 10:45 बजे अपने वार्ड का भ्रमण कर रहे थे. सिद्धिविनायक रेजीडेंसी के सामने सड़क पर पैदल चलते समय फोन पर बात भी कर रहे थे, तभी वह अचानक असंतुलित होकर गिर पड़े.

सीसीटीवी में कैद हुई घटना

आसपास मौजूद लोगों ने तत्काल उन्हें निजी अस्पताल पहुंचाया. चिकित्सकों ने उन्हें बचाने के प्रयास किए, लेकिन उन्हें मृत घोषित कर दिया. घटना वहां लगे सीसीटीवी कैमरे में भी रिकॉर्ड हुई है, जिसमें वे चलते-चलते अचानक गिरते हुए दिखाई दे रहे हैं. लोकेश डेहरिया नगर निगम में भाजपा के सक्रिय पार्षद होने के साथ-साथ भाजपा अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष के रूप में भी संगठन में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा रहे थे.

लोकेश डेहरिया 2022 में भाजपा से पार्षद बने थे. वह इससे पहले भी पार्षद रह चुके हैं. उनके निधन ने परिवार में शोक का माहौल है, उनके दो बच्चे बेटा और बेटी हैं.

ये भी पढ़ें- रेलवे ने खोद रखा था गड्ढा,  काम पूरा होने पर नहीं दबाया, पानी भरा तो नहाने कूदे तीन बच्चे; मौत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com