विज्ञापन
This Article is From Jun 03, 2024

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, पूरक परीक्षा के प्रश्न पत्र निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से पहुंचा स्टॉफ

टांडा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक का परीक्षा का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रश्न-पत्र 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे, जिससे विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा.

शिक्षा विभाग की बड़ी लापरवाही, पूरक परीक्षा के प्रश्न पत्र निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से पहुंचा स्टॉफ
प्रतीकात्मक तस्वीर

MP School Negligence: धार जिले के टांडा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में शिक्षा विभाग और स्टॉफ की बड़ी लापरवाही सामने आई है, जहां सोमवार को आयोजित कक्षा 5वीं, 8वीं, की पूरक की परीक्षा के प्रश्न पत्र निर्धारित समय से 45 मिनट देरी से पहुंचने से छात्रों में हड़कंप मच गया. समय पर प्रश्न पत्र नहीं मिलने पर अतिरिक्त समय को लेकर छात्रों में उहापोह की स्थिति बन गईं.

टांडा शासकीय कन्या माध्यमिक विद्यालय में सोमवार को सुबह 9 बजे से 12 बजे तक का परीक्षा का समय निर्धारित किया गया था, लेकिन प्रश्न-पत्र 9 बजकर 45 मिनट पर पहुंचे, जिससे विद्यार्थियों को इंतजार करना पड़ा.

मामले पर केंद्राध्यक्ष रुमाल सिंह जमरा ने बताया कि बिजली नहीं होने के कारण प्रश्न पत्र बंटने में देरी हुई. उन्होंने बताया कि प्रश्न पत्र में देरी के चलते विद्यार्थियों के समय के नुकसान की भरपाई के लिए परीक्षा में 30 मिनट अतिरिक्त दी गई. वही पूरे मामले की जानकारी धार कलेक्टर को भी दी गई हैं.

गौरतलब है परीक्षा में शिक्षा विभाग की लापरवाही का मामला नया नहीं है. मध्य प्रदेश के उमारिया जिले में परीक्षा के दौरान शिक्षकों ने संस्कृत के पेपर की जगह विज्ञान के पेपर का पैकेट खोल दिया, जिससे पेपर लीक होने का खतरा बढ़ गया था. हालांकि सतर्कता बरतते हुए शिक्षकों ने पर्चा वापस ले लिया.

ये भी पढ़ें-MP News: 'संस्कृत के पेपर में खोल दिया विज्ञान का पैकेट' शिक्षकों की घोर लापरवाही सामने आने के बाद बड़ी कार्रवाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com