भोपाल में रंगपंचमी की रात 55 लाख की लूट का खुलासा, चाकू की नोक पर व्यापारी भाइयों को लूटा, 6 आरोपी गिरफ्तार

MP News: भोपाल में रंगपंचमी की रात हुई 55 लाख रुपये की सनसनीखेज लूट के मामले में पुलिस ने बड़ा खुलासा करते हुए 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. मुख्य आरोपी शान और हैदर को पुलिस ने पीछा कर पकड़ा. आरोपियों से 35 लाख रुपये बरामद हुए हैं, जबकि एक आरोपी अभी फरार है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

MP News: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल में रंगपंचमी की रात हुई सनसनीखेज लूटकांड का पुलिस ने खुलासा कर दिया है. स्मार्ट सिटी रोड पर दो व्यापारी भाइयों से चाकू की नोक पर 55 लाख रुपये लूटने वाले बदमाशों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

पीछा कर पकड़े गए मुख्य आरोपी

भोपाल पुलिस की एक विशेष टीम ने आरोपियों का पीछा करते हुए मुख्य आरोपी शान और हैदर को पकड़ लिया. इस मामले में पुलिस ने कुल 6 आरोपियों को गिरफ्तार किया है.

Advertisement

35 लाख रुपये बरामद

भोपाल पुलिस कमिश्नर संजय कुमार ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपियों के पास से लूट की 35 लाख रुपये की रकम बरामद कर ली गई है. पुलिस अब बाकी रकम और फरार आरोपी की तलाश कर रही है.

आयकर विभाग को दी गई जानकारी

जांच के दौरान सामने आया कि बरामद की गई रकम हवाला से जुड़ी हो सकती है. इस पूरे मामले की जानकारी भोपाल पुलिस ने आयकर विभाग को भी दे दी है. बरामद रकम आयकर विभाग को सौंपने की तैयारी की जा रही है.