Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश की भोपाल देहात पुलिस ने "ऑपरेशन FACE" के तहत फर्जी सिम एक्टिव करने वाले 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया है. ऑपरेशन फेस (Facial Authentication & Compliance Enforcement) के अंतर्गत फर्जी सिम कार्ड एक्टिवेशन के खिलाफ कार्रवाई करते हुए गुनगा थाना पुलिस ने आरोपियों को पकड़ा है. आरोपियों की पहचान योगेश और जावेद खान के रूप में हुई है.
आरोपियों ने एक ही व्यक्ति के चेहरे पर 12 फर्जी सिम जारी किए थे. फर्जी आईडी का उपयोग कर अलग-अलग नाम और पते पर सिम कार्ड एक्टिव किए. पुलिस को पता चला है कि उन्होंने ग्राहकों के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया है. कब्जे से 2 मोबाइल फोन और 2 सिम कार्ड जब्त हुए हैं. आरोपियों के साथियों की तलाश जारी है. फर्जी सिमों का उपयोग साइबर अपराध में होने की जांच की जा रही है.
एक ही व्यक्ति के चहरे पर 12 से अधिक सिम जारी किए
24 फरवरी को दूरसंचार विभाग (DoT) से मिली जानकारी के आधार पर कार्रवाई की गई. विभाग ने ASTR (AI आधारित चेहरा पहचानने वाला टूल) के माध्यम से ऐसे मामलों की पहचान की, जिनमें एक ही व्यक्ति के चेहरे पर 12 या उससे अधिक सिम अलग-अलग नाम एवं पते पर जारी किए गए थे. जांच में पाया गया कि गुनगा निवासी योगेश ने 9 सिम जारी किए.
इसके अलावा धमारा निवासी जावेध खान और सैफ अली ने 3 सिम जारी किए थे. सिमों में अब्दुल फराज के दस्तावेजों का दुरुपयोग किया गया था. पुलिस ने मामला दर्ज करते हुए इन्हें गिरफ्तार किया है.
जांच में पता चला कि आरोपी पीओएस एजेंट के रूप में कार्यरत थे. कंपनी द्वारा अधिक सिम बिक्री पर प्रोत्साहन राशि दिए जाने के लालच में आरोपियों ने लगभग 250 फर्जी सिम एक्टिव किए. आरोपी ग्राहकों के दस्तावेजों की फोटो कॉपी रख लेते थे और उन्हीं का दुरुपयोग कर अलग-अलग नाम व पते पर फर्जी सिम जारी करते थे.
ये भी पढ़ें- मरीज बनकर एंबुलेंस से पहुंचा अस्पताल, फिर थोड़ी देर में कर दिया था कांड; अब पुलिस ने गिरफ्तार किया आरोपी