विज्ञापन
This Article is From Sep 22, 2024

MP: फिर कर्ज लेगी मोहन यादव सरकार! दो महीने में तीसरा लोन, इस दिन आ जाएगी राशि 

MP News: मध्य प्रदेश की मोहन सरकार इस बार फिर से कर्ज ले रही है.  अगस्त 2024 से लिए गए कर्ज की कुल राशि बढ़कर 15,000 करोड़ रुपये हो जाएगी. 

MP: फिर कर्ज लेगी मोहन यादव सरकार! दो महीने में तीसरा लोन, इस दिन आ जाएगी राशि 

Madhya Pradesh News: मध्य प्रदेश सरकार एक बार फिर से कर्ज लेने जा रही है. इस बार सरकार  5,000 करोड़ रुपये का कर्ज लेगी. इस फाइनेंसियल ईयर का तीसरा कर्ज होगा.2500 करोड़-2500 करोड़ रुपए का यह कर्ज 12 साल और 19 साल की अवधि के लिए लिया जाएगा. कर्ज की राशि 25 सितंबर को सरकार के खाते में आएगी. 

इतना लिया था लोन 

प्रदेश सरकार का बजट पेश करने के बाद यह तीसरी बार है जब सरकार ने कर्ज लेने जा रही है.अगस्त और सितंबर के महीने में सरकार के लिए जाने वाले लोन का आंकड़ा 15 हजार करोड़ तक पहुंच जाएगा. अगस्त महीने में सरकार ने 10 हजार करोड़ रुपए का कर्ज लिया था. 31 मार्च 2024 को खत्म हुए वित्त वर्ष में 3 लाख 75 हजार 578 करोड़ रुपए का कर्ज , एक अप्रैल 2023 से 31 मार्च 2024 तक सरकार ने एक साल में 44 हजार करोड़ रुपए कर्ज लिया था.

ये भी पढ़ें Video : MP के इस मंत्री ने नाराज महिला के पैर छूकर मांगी माफ़ी, फिर अफसरों को लगाई फटकार

पिछले दो महीने में इतना लिया लोन 

 अगस्त 2024 को 2500-2500 करोड़ के दो कर्ज लिए गए. दोनों ही कर्ज 11 साल और 21 साल की अवधि के लिए हैं. इसी महीने  2500-2500 करोड़ रुपए के कर्ज लिए गए हैं.दोनों ही कर्ज की अवधि 14 साल और 21 साल की है. अब 2500-2500 करोड़ रुपए के कर्ज लिए जाएंगे. दोनों ही कर्ज 12 साल और 19 साल की अवधि के

ये भी पढ़ें MP:  दो पक्षों के बीच झड़प, पथराव में पुलिस आरक्षक के दांत टूटे, जानें क्या है पूरा मामला

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close