विज्ञापन
This Article is From Dec 19, 2025

Bhopal Metro: इंतजार होगा खत्म, 21 दिसंबर से भोपाल में भी दौड़ने लगेगी मेट्रो, जानें किराया से लेकर पूरा शेड्यूल

Bhoapl Metro: भोपालवासियों के लिए अच्छी खबर है. यहां मेट्रो का इंतजार खत्म होने जा रहा है. 21 दिसंबर से शहर में मेट्रो दौड़ने लगेगी. आइए जानते हैं इसका शेड्यूल और किराया कितना रखा गया है? 

Bhopal Metro: इंतजार होगा खत्म, 21 दिसंबर से भोपाल में भी दौड़ने लगेगी मेट्रो, जानें किराया से लेकर पूरा शेड्यूल

Bhopal Metro : मध्य प्रदेश में भोपाल वासियों का वर्षों का इंतजार अब जल्द ही खत्म होने जा रहा है. इंदौर के बाद अब राजधानी भोपाल में भी मेट्रो शुरू होने जा रही है. 21 दिसंबर से ये भोपाल में दौड़ने लगेगी. भोपाल मेट्रो में 21 दिसम्बर से आम लोग कर सफर सकेंगे. 

17 फेरे लेगी मेट्रो

पहली मेट्रो एम्स से सुभाष नगर के लिए सुबह 9 बजे चलेगी.3 कोच की मेट्रो प्रतदिन 17 फेरे लेगी.7 किलोमीटर का प्रायॉरिटी कॉरिडोर कुल 8 स्टेशन होंगे. करीब 6 साल के इंतजार के बाद प्रायोरिटी कॉरिडोर यात्रियों के लिए खुलेगा. दरअसल भोपाल के रहवासी इस सेवा का लंबे समय से इंतजार कर रहे थे. 

बताया जा रहा है कि कल 20 दिसंबर को मुख्यमंत्री मोहन यादव और केंद्रीय शहरी विकास मंत्री मनोहरलाल खट्टर मेट्रो को हरी झंडी दिखाएंगे और आखिरी स्टेशन एम्स तक बैठकर जाएंगे.

इतना होगा किराया

भोपाल मेट्रो का किराया 20 से 40 रुपये होगा. बताया जा रहा है कि शुरुआत में फ्री किराया का मॉडल भोपाल में लागू नहीं होगा. 1 से 2 स्टेशन तक के लिए 20 रुपये, 3 से 5 स्टेशन तक के लिए 30 रुपये, 6 से 8 स्टेशन तक 40 रुपये किराया तय किया गया है. प्रायोरिटी कॉरिडोर में मेट्रो की फ्रीक्वेंसी 75 मिनट की होगी और  अंतिम ट्रेन शाम 7:00 बजे रवाना होगी. 

ये भी पढ़ें IAS Devesh Dhruv: दंतेवाड़ा में युवा कलेक्टर देवेश ने संभाल ली कमान, नक्सल इलाके में सबसे ज्यादा रही है पोस्टिंग 

ये भी पढ़ें IAS Kunal Dudawat: सिर्फ 8 महीने और जीत लिया लोगों का दिल, घोटालों का पर्दाफाश करने वाले कलेक्टर कुणाल को कोरबा की कमान

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com