विज्ञापन

भोपाल: 'अनन्या' की बातों में आया बुजुर्ग, गंवा दिए 3.91 करोड़; शेयर बाजार और IPO में मोटा मुनाफे का दिया झांसा

भोपाल के चूना भट्टी निवासी 67 साल के बुजुर्ग को शेयर मार्केट और IPO में मोटे मुनाफे का लालच देकर साइबर ठगों ने 3 करोड़ 91 लाख रुपये की ठगी कर ली. ठगों ने फेसबुक विज्ञापन, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और नकली SEBI सर्टिफिकेट से भरोसा जीता.

भोपाल: 'अनन्या' की बातों में आया बुजुर्ग, गंवा दिए 3.91 करोड़; शेयर बाजार और IPO में मोटा मुनाफे का दिया झांसा
'अनन्या कुलकर्णी' नाम की युवती ने कॉल किया, खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्रा. लि. की अधिकारी बताया.

भोपाल में एक बुजुर्ग के साथ सायबर ठगी का मामला सामने आया है. 67 साल के बुजुर्ग को ठगों ने अपने झांसे में लेकर मुनाफे के ऐसे सपने दिखाए कि बुजुर्ग ने करीबन 3 करोड़ से भी ज्यादा रुपये उन्हें दे दिए. ठगी का एहसास होने के बाद पीड़ित ने सायबर पुलिस में शिकायत दर्ज की है.

दरअसल, ठगों ने शेयर बाजार और आईपीओ में मोटे मुनाफे का लालच देकर यह ठगी की, ठगों ने फेसबुक विज्ञापन, फर्जी ट्रेडिंग ऐप और नकली सेबी पंजीयन प्रमाण पत्र का सहारा लेकर पहले बुजुर्ग का विश्वास जीता उसके बाद थोड़े थोड़े करके करीबन तीन करोड़ 91 लाख वसूल लिए. इसके बाद ठगी का खुलासा तब हुआ, जब बुजुर्ग को ऐप में उनके निवेश अकाउंट में 62 अरब 31 करोड़ रुपये नजर आए.

बुजुर्ग को ऐसे हुआ शक

उन्होंने जब अपनी जमा राशि निकालने की कोशिश की तो आरोपियों ने कहा कि पहले कुल राशि का टैक्स 20 प्रतिशत या प्रोसेसिंग फीस जमा करनी होगी. बुजुर्ग को शक हुआ और जब रकम निकालने की कोशिश की तो रकम भी नहीं निकली, तब बुजुर्ग को खुद के साथ ठगी का पता चला और उन्होंने साइबर पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई. पीड़ित चूना भट्टी इलाके में रहते हैं.

फेसबुक मैसेज पर विज्ञापन के जरिए आया लिंक

29 मई को फेसबुक मैसेज पर एक विज्ञापन के जरिए उन तक लिंक पहुंचा, बुजुर्ग को अनन्या कुलकर्णी नाम की युवती ने कॉल किया और खुद को फिनसोल सिक्योरिटीज प्राइवेट लिमिटेड की अधिकारी बताया. इसके बाद उन्हें सारथी प्लान से निवेश करने और कई सौ गुना तक फायदा मिलने का दावा किया.

बुजुर्ग युवती की बातों में आ गए और 11 जून से 9 जुलाई के बीच उन्होंने अपने अलग अलग बैंक खातों से राशि RTGS और ऑनलाइन ट्रांसफर कर दी. फिलहाल पुलिस अब आरोपियों का पता लगाने में जुटी है.

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close