Bhopal Tiger movement: मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल के बैरसिया रोड पर टाइगर के मूवमेंट से 7 गांवों के लोग दहशत में हैं. पिछले 10 दिनों में टाइगर 5 गाय और भैंसों का शिकार कर चुका है. टाइगर पहाड़ी और नदी किनारे के रास्तों से गांव तक पहुंच रहा है और खलिहानों व गांव के बाहर बने घरों में बंधे मवेशियों को अपना शिकार बना रहा.
इन 7 गांवों के लोग दहशत में
कनेरा गांव, करोंदखुर्द, मुगालिया कोट, कड़ेया, छापर,अगरिया और चांचड़ में टाइगर का मूवमेंट देखा गया है. वहीं हलाली नदी के किनारे भी टाइगर को देखा गया. टाइगर के मूवमेंट से इन 7 गांवों के लोग दहशत में हैं.
5 गाय और भैंसों को बनाया शिकार
ग्रामीणों के मुताबिक, करीब 10 दिन पहले कनेरा में सबसे पहले टाइगर दिखाई दिया था. वहीं बीते रात उसने एक और गाय का शिकार कर लिया. टाइगर के मूवमेंट की वजह से किसानों ने रात में खेतों में जाना बंद कर दिया है. साथ ही कई लोगों ने रास्ता बदल लिया है. वे 5 से 6 किमी घूमकर आना-जाना कर रहे हैं, ताकि उनका टाइगर से सामना न हो.
वन विभाग ने जारी किया अलर्ट
दहशत में आए ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग को दी.... जिसके बाद वन की टीम मौके पर पहुंची और सर्च अभियान चलाया, लेकिन टाइगर का पता नहीं चल सका. हालांकि वन विभाग ने अलर्ट जारी कर दिया है.
ये भी पढ़ें: CM मोहन ने ऋषि गालव विश्वविद्यालय का किया भूमिपूजन, 55 बीघा जमीन पर खुलेगी RSS की पहली यूनिवर्सिटी
ये भी पढ़ें: खलघाट टोल पर चक्काजाम: मध्य प्रदेश के 26 दिग्गज कांग्रेस नेताओं सहित 700 कार्यकर्ताओं पर FIR, जानें क्या है मांग?
ये भी पढ़ें: IMD अलर्ट के बाद भी नहीं चेते अफसर, भिंड में बारिश में भीगा 3000 क्विंटल गेहूं, खरीदी व्यवस्था की खुली पोल