भिंड जिले में भाजपा नेता सीमा शर्मा की कार चला रहे चालक की गलती के कारण एक दिल दहला देने वाला सड़क हादसा हो गया. फूप थाना क्षेत्र के कनकूरा गांव के रहने वाले 4 वर्षीय देवांश यादव को डंपर ने कुचल दिया. हादसे के बाद गुस्साई भीड़ ने घटना का वीडियो बना रहे एक युवक की जमकर पिटाई कर दी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया. पुलिस ने मौके पर पहुंचकर युवक को भीड़ के चंगुल से बचाया और इलाज के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया.
जानकारी के अनुसार, फूप थाना क्षेत्र के कनकूरा गांव निवासी देवांश यादव अपने दादा (बाबा) सुनील यादव के साथ बाइक पर सवार होकर गांव से भिंड के गोविंद नगर स्थित घर लौट रहा था. जब उनकी बाइक क्वारी नदी पुल के आगे डिडी गांव के पास पहुंची, तभी NH-719 के किनारे खड़ी पूर्व बीजेपी महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष सीमा शर्मा की कार के चालक ने अचानक गेट खोल दिया. अचानक दरवाजा खुलने से बाइक का संतुलन बिगड़ गया और मासूम देवांश सड़क पर जा गिरा. हालांकि, घटना के समय बीजेपी महिला मोर्चा की पूर्व जिलाध्यक्ष कार में सवार नहीं थीं.
Twisha Sharma Case: 4 जजों ने छोड़ी सुनवाई, कोर्ट बदला... फिर गिरिबाला सिंह को लगा बड़ा झटका
वीडियो बना रहे युवक को पीटा, मोबाइल छीना
इससे पहले कि कोई मासूम को संभाल पाता, पीछे से आ रहे तेज रफ्तार और अनियंत्रित डंपर ने उसे अपनी चपेट में ले लिया. डंपर के पहिए के नीचे आने से मासूम की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई. हादसे की खबर फैलते ही बड़ी संख्या में ग्रामीण और राहगीर घटनास्थल पर जमा हो गए और सड़क पर हंगामा शुरू कर दिया. इसी दौरान घटनास्थल का वीडियो बना रहे एक युवक को लोगों ने पकड़ लिया और उसके साथ जमकर मारपीट कर दी. युवक गंभीर रूप से घायल हो गया और भीड़ ने उसका मोबाइल फोन भी छीन लिया.
स्विफ्ट कार में पानी भरते ही लॉक हुए दरवाजे, 5 की दर्दनाक मौत, ऐसे गहरे तालाब में समाई सूचना मिलते ही देहात थाना पुलिस मौके पर पहुंची. पुलिस ने किसी तरह घायल युवक को भीड़ से छुड़ाकर जिला अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे भर्ती कर इलाज शुरू किया. पुलिस ने हादसे में शामिल कार और डंपर दोनों वाहनों को जब्त कर थाने में खड़ा करवा दिया है तथा दोनों चालकों को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. देहात थाना प्रभारी शिवप्रताप सिंह राजावत ने कहा कि मामले की जांच की जा रही है, जो भी दोषी होगा, उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी. 1460 दिन में 12 लाख नशे में बर्बाद किए, 19 साल के सर्वेश ने दुनिया छोड़ने से पहले बयां किया दर्द पुलिस ने युवक को अस्पताल में कराया भर्ती
जांच की जा रही है