भिंड जिला अस्पताल के SCNU वार्ड की छत गिरी, स्तनपान करा रहीं 3 महिलाएं और एक नवजात घायल 

Bhind District Hospital Roof Collapse: एसडीएम अखिलेश शर्मा ने कहा कि अस्पताल की बिल्डिंग 60-70 साल पुरानी है. अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि पूरी बिल्डिंग की जांच कराकर सुरक्षा के उपाय किए जाएं.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
Bhind District Hospital Roof Collapse.

Bhind District Hospital: भिंड जिला अस्पताल के नवजात शिशु गहन चिकित्सा इकाई (SCNU) वार्ड में स्थित दुग्धपान कक्ष की छत और फॉलसीलिंग रविवार को अचानक भरभराकर गिर गई. हादसे के समय वार्ड में सात महिलाएं अपने नवजात बच्चों को दुग्धपान करा रही थीं. घटना में तीन महिलाएं और एक नवजात शिशु घायल हो गया, दो महिलाओं को गंभीर चोट आई है. घायल महिलाओं को तत्काल ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया, जबकि अन्य नवजात बच्चों को सुरक्षित स्थान पर शिफ्ट किया गया. घायलों में ममता पवैया पत्नी भीकम पवैया (32) निवासी मोहर सिंह का पुरा, सुषमा पत्नी कमलेश नरवरिया (23) वर्ष निवासी पुर शामिल हैं. 

Bhind District Hospital Roof Collapse: घायल महिलाओं का चल रहा इलाज.

पहले भी हो चुके हैं हादसे 

हादसे के बाद अस्पताल परिसर में हड़कंप मच गया. सूचना मिलते ही सिविल सर्जन डॉ आर एन राजौरिया मौके पर पहुंचे.  साथ ही एसडीएम अखिलेश शर्मा ने भी मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का जायजा लिया और अस्पताल प्रबंधन से घटना की जानकारी ली. बताया जा रहा है कि जिला अस्पताल की बिल्डिंग का बड़ा हिस्सा आजादी से पहले का बना हुआ है जबकि कुछ निर्माण बाद में हुआ, लेकिन पूरी बिल्डिंग काफी जर्जर हालत में है. पुरानी बिल्डिंग की मरम्मत करवाकर उसे नया स्वरूप दिया गया है, लेकिन छतें और दीवारें काफी पुरानी होने से हादसे की आशंका बनी रहती है. इससे पहले भी अन्य वार्डों में छत गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं. 

Advertisement

"मेरा इंजीनियर पति गे, शादी के बाद संबंध नहीं बनाए तो हिडन कैमरे लगवाए, Video देख आंखें फटी रह गईं"

बिल्डिंग की जांच के निर्देश दिए 

एसडीएम अखिलेश शर्मा ने कहा कि अस्पताल की बिल्डिंग 60-70 साल पुरानी है. अस्पताल प्रबंधन को निर्देश दिए हैं कि पूरी बिल्डिंग की जांच कराकर सुरक्षा के उपाय किए जाएं.  

क्लास 2 का बच्चा बना 'पंडित'... अनोखे तरीके से कराई चाचा की शादी, एक दूसरे के हुए दूल्हा-दुल्हन

Topics mentioned in this article