विज्ञापन

भागीरथपुरा ट्रेजेडी: दूषित पानी कांड की जांच पूरी, 36 लोगों की मौत और सैकड़ों हुए थे बीमार; HC की होगी सुनवाई

हाईकोर्ट में रिपोर्ट पर औपचारिक सुनवाई होगी, उसके बाद जिम्मेदारों पर कार्रवाई की दिशा तय होगी. पहले से ही मौतों के आंकड़ों और वजह को लेकर सवाल उठते रहे हैं.

भागीरथपुरा ट्रेजेडी: दूषित पानी कांड की जांच पूरी, 36 लोगों की मौत और सैकड़ों हुए थे बीमार; HC की होगी सुनवाई
उस समय भागीरथपुरा में पानी की सप्लाई की पाइपलाइन भी फूटी मिली थी.
NDTV

मध्य प्रदेश के इंदौर शहर के चर्चित भागीरथपुरा दूषित पानी कांड की न्यायिक जांच का सिलसिला आखिरकार पूरा हो गया है. इस बहुचर्चित और संवेदनशील मामले में जांच आयोग ने अपनी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर ली है और 600 से अधिक पन्नों की यह सीलबंद रिपोर्ट मध्य प्रदेश हाईकोर्ट (इंदौर पीठ) के सामने पेश कर दी. अब हाईकोर्ट में इस पर औपचारिक सुनवाई की जाएगी. रिपोर्ट के निष्कर्षों के आधार पर यह पूरी तरह साफ हो जाएगा कि इस मानवीय त्रासदी के लिए कौन-से अधिकारी, विभाग या व्यवस्थाएं सीधे तौर पर जिम्मेदार थीं.

36 लोगों की हुई थी मौत

बता दें कि भागीरथपुरा में दूषित पानी की वजह से 36 लोगों की मौत हुई थी, जबकि सैकड़ों की तबीयत खराब हुई. अब जब मामले जांच आयोग की 600 से ज्यादा पन्नों की रिपोर्ट हाईकोर्ट पहुंची है तो उसमें दूषित पानी कांड की वजह और जिम्मेदार अधिकारियों को लेकर जांच की गई है.

हाईकोर्ट ने ही भागीरथपुरा मामले में न्यायिक जांच आयोग का गठन किया था. आयोग ने घटनाक्रम, पानी की गुणवत्ता, मेडिकल रिकॉर्ड और प्रशासनिक व्यवस्थाओं से जुड़े दस्तावेज खंगाले हैं.

अब रिपोर्ट के आधार पर तय होगा कि दूषित पानी कांड के लिए जिम्मेदार कौन है? हाईकोर्ट में रिपोर्ट पर सुनवाई के बाद आगे की कार्रवाई की दिशा तय की जाएगी. बता दें कि भागीरथपुरा कांड में मौतों के आंकड़े और उनकी वजह को लेकर पहले से सवाल उठते रहे हैं.

ये भी पढ़ें- मध्य प्रदेश: गर्भवती महिला की मौत के बाद हड़कंप, तंत्र-मंत्र के शक में दंपती को बनाया बंधक

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close