विज्ञापन
This Article is From Jun 19, 2025

बड़वानी जिला पंचायत में चाकूबाजी, छुट्टी मांगने गए कंप्यूटर ऑपरेटर ने साथी महिला कर्मी पर किया हमला; हालत गंभीर

मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में जिला पंचायत कार्यालय के अंदर एक कंप्यूटर ऑपरेटर ने अपनी सहायक कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई. आरोपी को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है और घायल महिला को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है.

बड़वानी जिला पंचायत में चाकूबाजी, छुट्टी मांगने गए कंप्यूटर ऑपरेटर ने साथी महिला कर्मी पर किया हमला; हालत गंभीर

Madhya Pradesh Hindi News: मध्य प्रदेश के बड़वानी जिले में जिला पंचायत में चाकूबाजी की घटना सामने आई है. जिला पंचायत के कर्मचारी ने ही अपनी सहायक कर्मी पर चाकू से हमला कर दिया. इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गईं. इस घटना को अंजाम जिला पंचायत कार्यालय के अंदर दिया है. विभाग में तैनात आरोपी कंप्यूटर ऑपरेटर को कोतवाली पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है.

जिला पंचायत में तैनात एमडीएम प्रभारी जयमुला कुमावत को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. उनके शरीर पर कई जगह गहरे घाव के निशान हैं. 

टाटा एंट्री का करता है काम

वहीं, मामले में जिला पंचायत सीईओ से फोन पर बात की तो बताया कि जयमाला की स्थिति ठीक है और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी कामा सर्व शिक्षा अभियान का एक कर्मचारी था, जिसे जिला पंचायत में डाटा एंट्री के लिए अटैच किया गया था. विवाद का फिलहाल कोई पता नहीं है.

छुट्टी की एप्लीकेशन लेकर आया था कर्मचारी

हालांकि, यह सामने आ रहा है कि आरोपी छुट्टी की एप्लीकेशन लेकर एमडीएम प्रभारी जयमाला के पास गया था. एप्लीकेशन को रखकर उन्होंने कहा कि इसे पढ़ लूं, फिर आपको रिसिप्ट देती हूं. इतना सुनते ही वह आग बबूला हो गया और धारदार हथियार निकालकर हमला कर दिया. इस दौरान मौके पर मौजूद अन्य कर्मचारी गंभीर हालत में उन्हें अस्पताल ले गए. उन्हें गंभीर चोटे आई हैं.

ये भी पढ़ें- MP के नक्सल प्रभावित इलाके में दो बसें जलकर हुईं राख, जानिए घटना पर क्या बोली पुलिस

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com