बारिश के बीच निकली बागेश्वर महाराज की भव्य तिरंगा यात्रा, झंडा ऊंचा रहे हमारा के नारों से गूंज उठा छतरपुर

छतरपुर के सिद्धपीठ बागेश्वर धाम में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर बागेश्वर महाराज के नेतृत्व में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. झमाझम बारिश के बावजूद श्रद्धालुओं का उत्साह कम नहीं हुआ और भारी जनसैलाब हाथों में तिरंगा थामे देशभक्ति के नारों के साथ आगे बढ़ता रहा.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins
bageshwar dham tiranga yatra heavy rain chhatarpur.

छतरपुर: स्वतंत्रता दिवस से एक दिन पूर्व सिद्धपीठ बागेश्वर धाम में बागेश्वर महाराज की अगुवाई में भव्य तिरंगा यात्रा निकाली गई. यात्रा शुरू होते ही झमाझम बारिश शुरू हो गई, लेकिन खराब मौसम भी श्रद्धालुओं और धर्मप्रेमियों के उत्साह को कम नहीं कर सका. बड़ी संख्या में लोग हाथों में तिरंगा लेकर यात्रा में शामिल हुए.

तिरंगा यात्रा के दौरान बागेश्वर महाराज के साथ श्रद्धालु पूरे जोश के साथ आगे बढ़ते नजर आए. तेज बारिश के बीच देशभक्ति गीतों और "झंडा ऊंचा रहे हमारा, विजयी विश्व तिरंगा प्यारा" जैसे नारों से पूरा माहौल राष्ट्रभक्ति से सराबोर हो गया. बारिश की बौछारों के बावजूद लोगों का उत्साह लगातार बना रहा.

Advertisement

bageshwar dham tiranga yatra heavy rain chhatarpur independence day

धर्म और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम

यात्रा में धर्म और राष्ट्रभक्ति का अनूठा संगम देखने को मिला. श्रद्धालुओं ने बारिश की परवाह किए बिना तिरंगे को हाथों में थामे रखा और देश के प्रति सम्मान, एकता और राष्ट्रभक्ति का संदेश दिया. बारिश के बीच उमड़ा जनसैलाब यह बताता नजर आया कि राष्ट्रभक्ति के सामने मौसम की चुनौतियां भी फीकी पड़ गईं.

उज्जैन में सांची से भी बड़ा स्तूप! 350 फीट के टीले का 2000 साल पुराना रहस्य खोलेगी ASI, 1939 में रोकी थी खुदाई

Photo Credit: bageshwar dham tiranga yatra heavy rain chhatarpur

15 अगस्‍त को गुरुकुलम में ध्वजारोहण

15 अगस्‍त स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर बागेश्वर महाराज अपने गुरुकुलम में ध्वजारोहण करेंगे. गुरुकुलम में स्वतंत्रता दिवस समारोह को लेकर तैयारियां पूरी कर ली गई हैं. ध्वजारोहण के बाद राष्ट्रगान सहित देशभक्ति से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे.

खेती का साथी ही नहीं, किसान परिवार का 'बेटा' था बैल, नम आंखों से दी अंतिम विदाई; 5,000 लोगों को कराया भोज

Advertisement