Child Burn Alive in Car: मध्य प्रदेश के इंदौर जिले में शनिवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां एक बच्चा कार में जिंदा जल गया. और मौके पर ही मौत हो गई. लोगों ने बचाने की कोशिश की, लेकिन कोई भी नहीं बचा पाया. महू स्थित सिमरोल थाना क्षेत्र में रोड किनारे हुई इस दर्दनाक घटना से हर कोई हैरान है. बच्चे की पहचान चिराग (3 साल 6 माह) के रूप में हुई है.
जानकारी के अनुसार, बच्चा कार में बैठा था और पिता संजय बढ़िया कार के बाहर थे. उस दौरान वह डीजे की गाड़ी का कोई काम करवा रहे थे. तभी कार में शॉर्ट सर्किट से आग भड़की और तेजी से फैल गई. मौके पर मौजूद लोग आग बुझाने की कोशिश करते रहे, लेकिन कोई भी बच्चे को बचा नहीं सका.
पिछली सीट पर था बच्चा
बच्चा कार की पिछली सीट पर बैठा था. आग लगने के दौरान यह पता नहीं चला कि कार के दरवाजे लॉक थे या नहीं. बच्चा का शव पूरी तरह से जल गया है.

फायर ब्रिगेड और पुलिस के पहुंचने से पहले ही मासूम की मौत हो चुकी थी. सिमरोल पुलिस ने मामला दर्ज कर आग लगने के कारणों की जांच शुरू कर दी है.
ये भी पढ़ें- Gwalior: दो पड़ोसियों के विवाद में फायरिंग, बीजेपी मीडिया प्रभारी आशीष अग्रवाल के पीएसओ सहित 3 लोग घायल