विज्ञापन
This Article is From Jun 20, 2025

योगिनी एकादशी पर 19 साल बाद बन रहा है गजब का संयोग! जानें ये दिन क्यों है बेहद खास 

Yogini Ekadashi: यह योग 19 साल बाद बन रहा है. योगिनी एकादशी और साल का सबसे बड़ा दिन एक ही दिन बन रहे हैं.

योगिनी एकादशी पर 19 साल बाद बन रहा है गजब का संयोग! जानें ये दिन क्यों है बेहद खास 

Yogini Ekadashi 2025: हिंदू धर्म में योगिनी एकादशी का व्रत बहुत खास माना जाता है. मान्यता है कि इस दिन व्रत रखने से सुख समृद्धि की प्राप्ति होती है और बीमारियों के साथ ही पूर्व जन्म के पापों से भी मुक्ति मिलती है.

पुराणों में योगिनी एकादशी को रोगों से दूर करने वाली सबसे प्रभावशाली तिथि बताया गया है, खासकर उन लोगों के लिए जो लंबे समय से मानसिक या शारीरिक पीड़ा से जूझ रहे हैं. इस दिन भगवान विष्णु की पूजा और व्रत रखने का प्रावधान है, और माना जाता है कि इस दिन व्रत रखने से 88,000 ब्राह्मणों को भोजन कराने से सांसारिक बंधनों से मुक्ति मिलती है और मोक्ष की प्राप्ति होती है.

यह व्रत मनुष्य को इंद्रिय संयम और आत्म-चिंतन की प्रेरणा देता है. इस दिन भगवान विष्णु के साथ माता लक्ष्मी की पूजा भी आपको करनी चाहिए और पूजा के दौरान भगवान विष्णु को मौसमी फल, पीले पुष्प और तुलसी अवश्य अर्पित करना चाहिए. तुलसी के पत्ते आपको एक दिन पहले ही तोड़कर रख देने चाहिए.

21 जून उत्तरी गोलार्ध में साल का सबसे लंबा दिन होता है, जिसे ग्रीष्म संक्रांति या सोलर सोलिस्टिस के नाम से जाना जाता है. इस दिन सूर्य अपनी अधिकतम उत्तरी स्थिति में होता है, जिसके कारण दिन की अवधि सबसे लंबी और रात की सबसे छोटी होती है. यह योग 19 साल बाद बन रहा है. योगिनी एकादशी और साल का सबसे बड़ा दिन एक ही दिन बन रहे हैं.

कल है एकादशी 

दृक पंचांग के अनुसार इस दिन पक्ष की एकादशी तिथि 21 जून को सुबह 07 बजकर 18 मिनट पर शुरू होगी. तिथि का समापन 22 जून को सुबह 04 बजकर 27 मिनट पर होगा, वहीं राहूकाल का समय सुबह 08:53 से 10:38 तक रहेगा. ऐसे में 21 जून को योगिनी एकादशी व्रत किया जाएगा. 21 जून को सूर्य जल्दी उदय होगा और देर से अस्त होगा, करीब 14 घंटे का दिन रहेगा.

ये भी पढ़ें "सोनम ने बुर्का पहन रखा था, बार-बार कार रुकवा कर ..." ड्राइवर ने किए कई खुलासे


 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com