विज्ञापन
This Article is From Aug 07, 2023

जब तक सड़क नहीं, तब तक वोट नहीं, रोड अच्छी नहीं होने से नाराज हुई जशपुर की जनता

सड़क का निर्माण नहीं किये जाने से बरसात के  दिनों में रास्ते खराब होने के कारण हादसे होते रहते हैं.

जब तक सड़क नहीं, तब तक वोट नहीं, रोड अच्छी नहीं होने से नाराज हुई जशपुर की जनता

विधानसभा चुनाव के नजदीक आते ही अब एक बार फिर से चुनाव बहिष्‍कार का सिलसिला शुरू हो गया है. जशपुर जिले के पत्थलगांव स्थित ग्राम पंचायत जमरगी बी के झिंगरेल बस्ती के ग्रामीणों द्वारा बैठक कर उन्होंने चुनाव बहिष्‍कार का ऐलान करते हुए जशपुर कलेक्टर के समक्ष सड़क निर्माण करने की गुहार लगाते हुए सड़क निर्माण नहीं होने से चुनाव का बहिष्कार करने का आवेदन दिया है. ग्रामीणों ने महामहिम राज्यपाल, छत्तीसगढ़ राजभवन, रायपुर, मुख्य सचिव, छत्तीसगढ़ शासन, मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी, राज्य निर्वाचन आयोग, रायपुर को भी पत्र प्रेषित कर अपनी समस्या और चुनाव बहिष्कार से अवगत कराया है. 

पत्थलगांव विधानसभा क्षेत्र के ग्राम पंचायत जमरगी बी से झिंगरेल होते हुए लोकेर एन.एच-43 तक जाना पड़ता है. यह सड़क रेडे से झिंगरेल होते हुए पेमला मार्ग से जुड़ती है. सड़क का निर्माण नहीं किये जाने से बरसात के  दिनों में रास्ते खराब होने के कारण हादसे होते रहते हैं.

मार्ग से आवाजाही करने वाले ग्रामीण गिरकर घायल हो जा रहे है . उक्त मार्ग के निर्माण हेतु ग्रामीणों द्वारा विगत कई वर्षों से मांग की जा रही है.  पत्थलगांव में भेंट मुलाकत के दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष पिछले वर्ष भेंट मुलाकात कार्यक्रम में भी ग्रामीणों द्वारा ज्ञापन भी दिया गया था. परन्तु एक वर्ष बाद भी किसी प्रकार की कार्यवाही नहीं होने के कारण ग्रामवासियों द्वारा प्रस्ताव पारित कर आगामी विधान सभा निर्वाचन में भाग नहीं लेने का निर्णय लिया गया है.  उन्होंने आगामी विधानसभा चुनाव में वोट व प्रत्याशी का विरोध करने की बात कही है .

lqasfj3

ग्रामीणों ने कहा विधायक को आवेदन देते देते तक चुके है

ग्रामीणो ने बताया कि छत्तीसगढ़ के सबसे वरिष्ठ विधायक रामपुकार सिंह व सांसद गोमती साय के द्वारा दर्जनो बार आवेदन गुहार लगाया था. विधायक व सांसद को आवेदन देते देते थक चुके है . लेकिन आज तक किसी प्रकार की कार्यवाही नही होने पर दर्जनो की संख्या में ग्रामीणो ने कलेक्टर को चुनाव बहिष्कार का आवेदन सौपे है . उन्होंने 15 दिनों का अल्टीमेटम दिया है वही मांग पूरी नही होने पर आगामी विस चुनाव में हमलोग भाग नही लेकर चुनाव का बहिष्कार करने की बात कही है .
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com