जबलपुर में लोकायुक्त का एक्शन, 15,000 रुपये की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़े गए नगर पालिका परिषद CMO

जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई. रिश्वतखोर नैनपुर सीएमओ रिश्वत लेते पकड़ा गया. नगर परिषद में हुए विकास कार्यों के बिल पास करने को लेकर मांगी थी 15000 रुपए की रिश्वत. 

विज्ञापन
Read Time: 6 mins

लोकायुक्त पुलिस (Lokayukta Police) ने भ्रष्टाचार पर स्ट्राइक करते हुए एक बार फिर एक शासकीय सेवक को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, इस बार लोकायुक्त पुलिस की गिरफ्त में नगर पालिका परिषद् का सीएमओ आया है. इन पर आरोप है कि ये जबलपुर हाई कोर्ट के गेट पर रिश्वत ले रहे थे. जानकारी के मुताबिक,  पुलिस ने 15,000/- रुपये की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है.

दिलीप झरबड़े, डीएसपी लोकायुक्त जबलपुर ने बताया कि आवेदक राजेंद्र सिंह ठाकुर नैनपुर निवासी , ठेकेदारी का काम करते हैं, उन्होंने नगर परिषद नैनपुर के अंतर्गत आरसीसी नालीयो ,विद्युत फिटिंग और रंगमंच का कार्य किया था. जिसका लगभग ₹400000 का भुगतान शेष है. इनके द्वारा सीएमओ राजाराम बरठे  नैनपुर से बिल पेंडिंग के संबंध में चर्चा की गई तो उनके द्वारा ₹15000 की रिश्वत की मांग की गई, आज मैंने ₹15000 रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार किया है, हाईकोर्ट के गेट नंबर 5 के सामने जो रोड है वहां से रंगे हाथ गिरफ्तार किया है.

Advertisement
जबलपुर लोकायुक्त की कार्रवाई. रिश्वतखोर नैनपुर सीएमओ रिश्वत लेते पकड़ा गया. नगर परिषद में हुए विकास कार्यों के बिल पास करने को लेकर मांगी थी 15000 रुपए की रिश्वत. 

आवेदक राजीव सिंह ठाकुर नैनपुर; टेंडर प्रक्रिया के तहत निर्माण कार्य किए थे नैनपुर में निर्माण कार्य 2020 में किए गए थे. उनका अंतिम देयक तैयार होना था, मैंने सीएम हेल्पलाइन में भी शिकायत की यह मेरे बिलो का भुगतान नहीं कर रहे थे मैंने आज इन्हें ₹15000 की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया  है.


MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.