विज्ञापन
This Article is From Aug 15, 2023

इंदौर : तिरंगा यात्रा पर हुआ पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखें 3 हमलावर

इस यात्रा के निकलने के दौरान तीन अज्ञात युवक अचानक यात्रा के करीब आए और उन्होंने यात्रा पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया.

इंदौर : तिरंगा यात्रा पर हुआ पेट्रोल बम से हमला, CCTV में दिखें 3 हमलावर
फाइल फोटो/ सांकेतिक

जहां देश स्वतंत्रता दिवस की वर्षगांठ मना रहा था. वहीं इंदौर के क्षत्रीपूरा पुलिस थाना क्षेत्र में दोपहर के समय एक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी. इस यात्रा के निकलने के दौरान तीन अज्ञात युवक अचानक यात्रा के करीब आए और उन्होंने यात्रा पर पेट्रोल बम से हमला कर दिया. यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई. जिसके बाद यात्रा में शामिल युवकों ने इस पूरे मामले से छतरी पूरा पुलिस को अवगत कराया. छतरपुर पुलिस स्कूल ही मामले की जांच में जुट गई है.

भारतीय जनता युवा मोर्चा द्वारा इंदौर की विधानसभा क्षेत्र क्रमांक 4 जिसे अयोध्या भी कहा जाता है. वहीं से राज मोहल्ला क्षेत्र में एक तिरंगा यात्रा निकाली जा रही थी. जब यह तिरंगा यात्रा राजमोहल्ला स्थित श्री वैष्णव बाल मंदिर गर्ल्स हाई. सेकंडरी स्कूल के सामने पहुंची. अज्ञात बदमाशों ने तिरंगा यात्रा पर पेट्रोल बम फैंक दिया.

जिसके बाद युवा मोर्चा के कार्यकर्ता छतरीपुरा पुलिस थाने पहुंचे और इस पूरे मामले की शिकायत पुलिस को की यात्रा में शामिल भारतीय जनता युवा मोर्चा के नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पुलिस को बताया कि इससे पहले भी दरगाह चौराहे के पास यात्रा पर पथराव किया गया था. लेकिन वह यात्रा लेकर आगे निकल गए और जैसे यात्रा पहुंची अचानक डीजे पर पेट्रोल बम से हमला किया गया जिससे डीजे की गाड़ी में आग लग गई तत्काल यात्रा में शामिल युवकों द्वारा इस आग पर काबू पाया गया.इस मामले में अज्ञात युवकों के खिलाफ छतरीपुरा पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर लिया गया है और घटना स्थल और आसपास यात्रा मार्ग पर लगे सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं 
 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com