विज्ञापन
Story ProgressBack

Rahul Gandhi की 'न्याय यात्रा' का आज मुंबई में समापन: I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टियां करेंगी शक्ति प्रदर्शन, सोनिया भी होंगी शामिल

Bharat Jodo Nyay Yatra Ends: कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी को मणिपुर से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी. ये यात्रा मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र पहुंची थी.

Rahul Gandhi की 'न्याय यात्रा' का आज मुंबई में समापन: I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टियां करेंगी शक्ति प्रदर्शन, सोनिया भी होंगी शामिल

कांग्रेस (Congress) सांसद राहुल गांधी (Rahul Gandhi) की भारत जोड़ो न्याय यात्रा (Bharat Jodo Nyay Yatra) का रविवार, 17 मार्च को महाराष्ट्र (Maharashtra) के मुंबई (Mumbai) में समापन है. राहुल आज सुबह मुंबई में मणि भवन (Mani Bhawan) से अगस्त क्रांति मैदान (August Kranti Maidan) तक न्याय संकल्प पदयात्रा करेंगे. फिर शिवाजी पार्क (Shivaji Park ) में एक विशाल रैली का आयोजन किया गया है.

समापन यात्रा में राहुल के अलावा तमिलनाडु के मुख्यमंत्री एमके स्टालिन, राजद नेता तेजस्वी यादव, झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन और समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव शामिल होंगे. वहीं सूत्रों के मुताबिक, भारत जोड़ो न्याय यात्रा की समापन रैली में आज कांग्रेस की पूर्व अध्यक्ष सोनिया गांधी भी शामिल हो सकती हैं.

भारत जोड़ो न्याय यात्रा के समापन में शिवसेना (UBT), शरद गुट (NCP), आम आदमी पार्टी (AAP) सहित I.N.D.I.A ब्लॉक की अन्य पार्टियों के नेता भी शामिल होंगे. 

63 दिनों तक चली राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा

बता दें कि 63 दिनों तक चली राहुल की भारत जोड़ो न्याय यात्रा शनिवार,16 मार्च को मुंबई के ठाणे में खत्म हुई थी. इस दौरान राहुल गांधी सेंट्रल मुंबई में डॉ बीआर अम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हों श्रद्धांजलि दी और संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी यात्रा खत्म की. इस दौरान उनकी बहन और कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi) भी मौजूद थीं.

राहुल गांधी ने  6700 किलोमीटर की सफर को किया तय

कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने 14 जनवरी, 2024 को मणिपुर (Manipur) से भारत जोड़ो न्याय यात्रा शुरू की थी. ये यात्रा देश के 14 राज्य मणिपुर, नगालैंड, असम, मेघालय, पश्चिम बंगाल, बिहार, झारखंड, ओडिशा, छत्तीसगढ़, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश, राजस्थान और गुजरात से होते हुए महाराष्ट्र पहुंची थी. वहीं 6700 किलोमीटर की इस यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने पैदल और बस से सफर किया. 

ये भी पढ़े: Electoral Bond: 'मुखौटा कंपनियां कहां से दे रही करोड़ों का चंदा', दिग्विजय सिंह का केंद्र सरकार पर हमला

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
NDTV Madhya Pradesh Chhattisgarh
डार्क मोड/लाइट मोड पर जाएं
Our Offerings: NDTV
  • मध्य प्रदेश
  • राजस्थान
  • इंडिया
  • मराठी
  • 24X7
Choose Your Destination
Previous Article
Agnipath Yojana: सीएम विष्णु देव साय का ऐलान, अग्निविरों को नौकरी में आरक्षण देगी छत्तीसगढ़ सरकार
Rahul Gandhi की 'न्याय यात्रा' का आज मुंबई में समापन: I.N.D.I.A ब्लॉक की पार्टियां करेंगी शक्ति प्रदर्शन, सोनिया भी होंगी शामिल
Lok Sabha election Investigation has started in the MP Chhattisgarh and other states where Congress defeat, Mallikarjun Kharge formed committee
Next Article
MP-CG सहित जहां मिली कांग्रेस को करारी, वहां की पड़ताल शुरु, खरगे ने इतनी कमेटी गठित की
Close
;