विज्ञापन

असम में बाढ़ का कहर: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सोनोवाल को क‍िया फोन, स्थिति की जानकारी ली

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया क‍ि राज्य के ऊपरी असम (अपर असम) में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है.

असम में बाढ़ का कहर: पीएम मोदी ने केंद्रीय मंत्री सोनोवाल को क‍िया फोन, स्थिति की जानकारी ली
पीएम मोदी ने फोन पर ली स्‍थि‍ति‍ की जानकारी.

गुवाहाटी: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को केंद्रीय मंत्री सर्बानंद सोनोवाल को फोन करके असम में बाढ़ की स्थिति के बारे में जानकारी ली. एक दिन पहले ही राज्य के पूर्व मुख्यमंत्री ने बाढ़ प्रभावित इलाकों में राहत शिविरों में मदद के कामों का जायजा लिया था. पूर्वोत्तर राज्य में आई प्राकृतिक आपदा का जायजा लेने के लिए दो दिनों में पीएम मोदी की यह दूसरी बातचीत थी. उन्होंने शनिवार को मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा से बात की और बाढ़ से निपटने में राज्य सरकार को पूरा समर्थन देने का भरोसा दिलाया. 

सोनोवाल ने एक्‍स पर एक पोस्ट में कहा कि उन्हें प्रधानमंत्री का फोन आया, जिन्होंने असम में बाढ़ की स्थिति का जायजा लिया. उन्होंने एक पोस्ट में कहा, "मैं अभी डिब्रूगढ़ में हूं, प्रभावित इलाकों का दौरा कर रहा हूं, जमीनी हालात का जायजा ले रहा हूं और अपने प्रभावित भाई-बहनों के साथ खड़ा हूं." उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के दिल में असम के लिए हमेशा खास जगह रही है, शनिवार को एक अंतर-मंत्रालयी टीम राज्य में पहुंची और प्रभावित जिलों की ओर जा रही है. 

असम के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है सरकार- सोनोवाल

सोनोवाल ने कहा, "मोदी सरकार असम के लोगों के साथ कंधे से कंधा मिलाकर खड़ी है और सरकार ने राहत और पुनर्वास के लिए हर जरूरी मदद का भरोसा दिलाया है. मैं पीएम मोदी का उनके लगातार ध्यान रखने और अटूट समर्थन के लिए बहुत-बहुत धन्यवाद करता हूं."

Latest and Breaking News on NDTV

Photo Credit: NDTV

छह ज‍िलों में 6.5 लाख से ज्‍यादा लोग अभी भी प्रभावित

रविवार को असम में बाढ़ की स्थिति में सुधार हुआ, क्योंकि जिन सबसे ज्‍यादा प्रभावित इलाकों में रात भर बारिश नहीं हुई, वहां पानी का स्तर कम हो गया. हालांकि, छह ज़िलों में 6.5 लाख से ज़्यादा लोग अभी भी प्रभावित हैं. इस साल की बाढ़ में अब तक 66 लोगों की जान जा चुकी है. 

सीएम ह‍िमंता ने कहा- युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान जारी

असम के मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा ने रविवार को जानकारी देते हुए बताया क‍ि राज्य के ऊपरी असम (अपर असम) में बाढ़ की स्थिति धीरे-धीरे सामान्य हो रही है. कई प्रभावित इलाकों से पानी उतरना शुरू हो गया है. उन्होंने भरोसा दिलाया कि राज्य सरकार युद्धस्तर पर राहत और बचाव अभियान जारी रखे हुए है. 

यह भी पढ़ें- आंदोलन में शामिल मंत्री की पुत्री पर बोले हिमंता सरमा- पिता को ट्रोल न करें, मैं बेटी से बात करूंगा

(इस खबर को एनडीटीवी टीम ने संपादित नहीं किया है. यह सिंडीकेट फीड से सीधे प्रकाशित की गई है।)
पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com