विज्ञापन
This Article is From May 09, 2025

Train Cancelled:  भारत-पाक‍िस्‍तान तनाव के बीच कई ट्रेनें रद्द, कुछ का समय भी बदला, देखें लिस्ट  

Train Cancelled: भारत और पाकिस्तान के तनाव के बीच जहां 24 एयरपोर्ट को बंद किया गया है, तो वहीं रेलवे ने बड़ा फैसला लेते हुए 4 ट्रेनों को रद्द कर दिया है. इसके अलावा कई ट्रेनें प्रभावित हुई हैं.

Train Cancelled:  भारत-पाक‍िस्‍तान तनाव के बीच कई ट्रेनें रद्द, कुछ का समय भी बदला, देखें लिस्ट  

Train Cancelled List: भारत-पाक‍िस्‍तान के बीच तनाव चरम पर है. इस तनाव का असर रेल यातायात पर भी पड़ा है. उत्तर-पश्चिम रेलवे ने  4 ट्रेनों को रद्द करने का फैसला किया गया है. वहीं कई ट्रेनें प्रभाव‍ित हुई हैं. आइए जानते हैं इससे जुड़ी पूरी जानकारी...

उत्तर-पश्चिम रेलवे के मुख्य जनसंपर्क अधिकारी  शशि किरण ने बताया कि उत्तर पश्चिम रेलवे पर संचालित रेल सेवाएं प्रभावित रहेंगी. रेलसेवाएं आंशिक रद्द-रीशड्यूल और रेगुलेट रहेंगी. 

इन ट्रेनों को किया गया रद्द

उत्तर पश्चिम रेलवे ने जिन ट्रेनों को रद्द किया है उनमें- 

  • गाड़ी संख्या 14895, भगत की कोठी  - बाड़मेर रेलसेवा दिनांक  09.05.25 को रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 14896, बाड़मेर - भगत की कोठी  रेलसेवा दिनांक  09.05.25 को रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 54881, बाड़मेर - मुनाबाव रेलसेवा दिनांक  09.05.25 को रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 04880, मुनाबाव – बाड़मेर रेलसेवा दिनांक  09.05.25 को रद्द रहेगी. 

ये ट्रेनें आंशिक रद्द 

  • गाड़ी संख्या 12468, जयपुर - जैसलमेर रेलसेवा जो दिनांक 08.05.25 को जयपुर से प्रस्थान है  वह बीकानेर तक संचालित होगी. यह रेलसेवा बीकानेर – जैसलमेर के मध्य आंशिक रद्द रहेगी. 
  • गाड़ी संख्या 12467, जैसलमेर - जयपुर रेलसेवा जो दिनांक 09.05.25 को जैसलमेर के स्थान पर बीकानेर से संचालित होगी.यह रेलसेवा जैसलमेर - बीकानेर के बीच आंशिक रद्द रहेगी. 

रीशड्यूल रेल सेवाएं 

  • गाड़ी संख्या 15013, जैसलमेर - काठगोदाम रेलसेवा  09.05.25 को जैसलमेर से अपने निर्धारित समय 02:40 बजे के स्थान पर 07:30 बजे प्रस्थान करेगी. 
  • गाड़ी संख्या 14661, बाड़मेर -जम्मूतवी रेलसेवा जो दिनांक 09.05.25 को  बाड़मेर से अपने निर्धारित समय 00:20 बजे के स्थान पर 06:00 बजे प्रस्थान करेगी. 
  • गाड़ी संख्या 74840, बाड़मेर - भगत की कोठी  रेलसेवा जो दिनांक 09.05.25 को बाड़मेर से अपने निर्धारित समय 03:30 बजे के स्थान पर 06:30 बजे प्रस्थान करेगी. 

ये भी पढ़ें भारत और पाकिस्तान के बीच में हम नहीं पड़ेंगे... दो देशों के तनाव के बीच अमेरिका के उपराष्‍ट्रपति का आया बड़ा बयान

रेगूलेट रेल सेवाएं

  • गाड़ी संख्या 14662, जम्मूतवी - बाडमेर रेलसेवा दिनांक 07.05.25 को जम्मूतवी से प्रस्थान है, मार्ग में रेगुलेट रहेगी और यह रेलसेवा बाड़मेर दिनांक 09.05.25 को 07:30 बजे तक पहुंचेगी. 
  • गाड़ी संख्या 14087, दिल्ली - जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 08.05.25 को दिल्ली से प्रस्थान है, मार्ग मे रेगुलेट रहेगी और यह रेलसेवा जैसलमेर दिनांक 09.05.25 को 07:00 बजे तक पंहुचेगी. 
  • गाड़ी संख्या 15014, काठगोदाम - जैसलमेर रेलसेवा दिनांक 07.05.25 को काठगोदाम से प्रस्थान है, मार्ग मे रेगुलेट रहेगी और यह रेलसेवा जैसलमेर दिनांक 09.05.25 को 06:30 बजे तक पहुंचेगी. 

ये भी पढ़ें Airports Closed: ग्वालियर, जम्मू सहित 21 एयरपोर्ट को 10 मई तक बंद रखने का फैसला, देखें नाम 

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com