Akshay Kumar Show: व्हील ऑफ फॉर्च्यून (Wheel of Fortune) के आने वाले एपिसोड में अक्षय कुमार (Akshay Kumar) ने तीन प्रतिभाशाली संगीतकारों का गर्मजोशी से स्वागत किया. इनमें मानव खोसला, जो नई दिल्ली से एचआर कंसल्टेंट हैं, आशु जैन, जो देहरादून से फिटनेस इन्फ्लुएंसर हैं और निशांत चौबे, जो झारखंड से शेफ हैं. शो हमेशा की तरह रोमांचक रहा, लेकिन इस बार फोकस एक मजेदार पल पर आ गया जब मानव और उनकी पत्नी मुक्ता ने अपनी प्यारी रिलेशनशिप डायनामिक सबके सामने रखा.
मुस्कान का राज
अक्षय ने मानव की खुशी देखकर पूछा कि उनकी मुस्कान का राज क्या है. मानव ने बिना झिझक जवाब दिया कि मैं खुश इसलिए हूं क्योंकि मैं जोरू का गुलाम हूं और यह सुनकर सब हंस पड़े. अक्षय ने मजाकिया अंदाज में पूछा कि आपकी जोरू कहां हैं? मुक्ता की ओर इशारा करते हुए कहा कि ये आपके गुलाम हैं? मुक्ता मुस्कुराई और बोलीं कि उनका पति सिर्फ उनका ‘गुलाम' ही नहीं बल्कि उनका ‘सिरताज' भी है. मानव ने आगे बताया कि उनकी पत्नी घर पर ही नहीं बल्कि ऑफिस में भी बॉस हैं, क्योंकि वह उनकी कंपनी में काम करते हैं. यह बातचीत दर्शकों के लिए और भी मनोरंजक बन गई. अक्षय ने मानव को भाग्यशाली बताया कि उन्हें इतनी प्रतिभाशाली पत्नी मिली है. लेकिन मुक्ता यहीं नहीं रुकीं. उन्होंने अपने पति की रंग-बिरंगी फैशन पसंद और हर तरह के संगीत, बॉलीवुड से लेकर इलेक्ट्रॉनिक तक के प्रति उनके जुनून का खुलासा किया. उन्होंने मजाक में कहा कि मानव पूरे के पूरे पार्टी एनिमल हैं और उन्हें हर जगह उनके साथ जाना पड़ता है.
मजाकिया अंदाज
सबसे बड़ा ट्विस्ट तब आया जब मुक्ता ने मजाकिया अंदाज में कहा कि वह अपने पति के लिए एक ‘गर्लफ्रेंड' तलाश रही हैं, जो उनके साथ पार्टियों और म्यूजिक एडवेंचर्स में शामिल हो सके. उन्होंने बताया कि वह ऐसी लड़की चाहती हैं जिसे संगीत और पार्टी करना उतना ही पसंद हो जितना उनके पति को, यह सुनकर अक्षय हैरान रह गए और बोले कि मेरे कान फट क्यों नहीं गए? धरती खुल क्यों नहीं रही, हम समा क्यों नहीं गए. मुक्ता ने आगे बढ़कर अक्षय से कहा कि आपसे निवेदन है, कोई हो तो बताइए. अक्षय ने तुरंत हंसते हुए जवाब दिया कि मैं ढूंढूं? अब मैंने ये काम भी शुरू कर दिया है? आप गलत आदमी से पूछ रही हो.
यह भी पढ़ें : अल्लू अर्जुन और दीपिका पादुकोण की ‘AA22xA6' में नई जोड़ी ने खींचा सबका ध्यान