विज्ञापन

क्या 'गंधारी' में आंखों पर पट्टी बांधकर एक्शन करेंगी तापसी पन्नू?

Gandhari Film: इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया है कि तापसी पन्नू पहले कभी न देखे गए अंदाज में अपनी सीमाओं को लांघने के लिए तैयार हैं. फिल्म में आंखों पर पट्टी बांधकर एक्शन करना उनके किरदार के लिए एक नई चुनौती होगी.

क्या 'गंधारी' में आंखों पर पट्टी बांधकर एक्शन करेंगी तापसी पन्नू?
bollywood news

Gandhari Film: तापसी पन्नू (Taapsee Pannu) ने फीमेल-लेड सिनेमा में अपनी एक खास जगह बनाई है. 'पिंक', 'थप्पड़', 'नाम शबाना' से लेकर 'हसीन दिलरुबा' तक, उन्होंने लगातार ऐसी कहानियों को बखूबी निभाया है जहां महिलाएं फिल्म की कमान संभालती हैं. अब खबर आ रही है कि अपनी आने वाली थ्रिलर फिल्म गंधारी (Gandhari) में वो अब तक का सबसे बड़ा जोखिम उठाने जा रही हैं, जिसमें वो आंखों पर पट्टी बांधकर जबरदस्त एक्शन सीक्वेंस करती नजर आएंगी.

पहले कभी न देखे गए अंदाज

इस बारे में जानकारी रखने वाले एक सूत्र ने बताया है कि तापसी पन्नू पहले कभी न देखे गए अंदाज में अपनी सीमाओं को लांघने के लिए तैयार हैं. फिल्म में आंखों पर पट्टी बांधकर एक्शन करना उनके किरदार के लिए एक नई चुनौती होगी. यह सिर्फ स्टंट की बात नहीं है, बल्कि एक्शन हीरो की एक नई सोच है. इन फाइट सीन्स में वो अपनी आंखों का इस्तेमाल नहीं कर पाएंगी और उन्हें पूरी तरह से अपनी सहज बुद्धि, मसल मेमोरी और अंदरूनी ताकत पर निर्भर रहना होगा.

खुद पर पूरा कंट्रोल

मामूली से एक्शन सीन्स भी काफी दमदार लगते हैं क्योंकि अफरा-तफरी के बीच भी किरदार का खुद पर पूरा कंट्रोल रहता है. अगर यह बात सच साबित होती है, तो 'गंधारी' में तापसी के एक्शन का एक नया हुनर देखने को मिल सकता है, जो सिर्फ शारीरिक ताकत नहीं बल्कि उनकी इमोशनल और मेंटल गहराई को भी दिखाएगा. यह फिल्म तापसी की अब तक की सबसे यादगार परफॉर्मेंस में से एक बन सकती है. कनिका ढिल्लों द्वारा लिखी गई और देवाशीष मखीजा द्वारा निर्देशित यह फिल्म इसी साल रिलीज होने वाली है, जो एक ऐसी मां की कहानी है जो हार नहीं मानती और अपने किडनैप हुए बच्चे को बचाने की हर मुमकिन कोशिश करती है.

ये भी पढ़ें:  आमिर खान प्रोडक्शंस की 'एक दिन' में दिखेगा रॉ केमिस्ट्री और इमोशंस का जादू

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close