विज्ञापन

नीतू चंद्रा को ‘आखरी सवाल’ के लिए सबसे उपयुक्त क्यों माना गया ? जानें

Aakhri Sawaal Latest: फिल्म में नीतू चंद्रा एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी और बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद थीं. सूत्र के मुताबिक, टीम को शुरुआत से ही एक ऐसे कलाकार की तलाश थी, जो इस किरदार की गंभीरता और संतुलन को पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतार सके.

नीतू चंद्रा को ‘आखरी सवाल’ के लिए सबसे उपयुक्त क्यों माना गया ? जानें
bollywood news

Aakhri Sawaal Latest: संजय दत्त (Sanjay Dutt) अभिनीत आखरी सवाल (Aakhri Sawaal) इस समय चर्चा में बनी हुई है, जिसका दर्शक लंबे समय से इंतजार कर रहे हैं. फिल्म की घोषणा के साथ ही इसने लोगों का ध्यान आकर्षित कर लिया था. हाल ही में हनुमान जन्मोत्सव के अवसर पर इसका टीजर जारी किया गया, जिसमें राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के इतिहास को एक नए और अलग अंदाज में प्रस्तुत करने की कोशिश की गई है.

मेकर्स की पहली पसंद

फिल्म में नीतू चंद्रा एक अहम भूमिका में दिखाई देंगी और बताया जा रहा है कि इस किरदार के लिए वह मेकर्स की पहली पसंद थीं. सूत्र के मुताबिक, टीम को शुरुआत से ही एक ऐसे कलाकार की तलाश थी, जो इस किरदार की गंभीरता और संतुलन को पूरी ईमानदारी से पर्दे पर उतार सके. नीतू चंद्रा इन सभी अपेक्षाओं पर पूरी तरह खरी उतरीं. उनकी स्क्रीन प्रेज़ेंस कहानी में गहराई जोड़ती है और फिल्म के भावनात्मक पहलुओं को और अधिक प्रभावी बनाती है. यही वजह रही कि उन्हें इस भूमिका के लिए चुना गया. फिल्म का निर्देशन राष्ट्रीय पुरस्कार विजेता अभिजीत मोहन वरांग ने किया है, जो अपने संवेदनशील और प्रभावशाली निर्देशन के लिए जाने जाते हैं. इस परियोजना को निखिल नंदा प्रस्तुत कर रहे हैं, जबकि निर्माण की जिम्मेदारी निखिल नंदा और संजय दत्त ने मिलकर संभाली है. इसके सह-निर्माताओं में पुनीत नंदा, डॉ. दीपक सिंह, गौरव दुबे और उज्ज्वल आनंद शामिल हैं.

दमदार लेखनी के लिए पहचाने जाते

फिल्म की कहानी, पटकथा और संवाद उत्कर्ष नैथानी द्वारा लिखे गए हैं, जो अपनी दमदार लेखनी के लिए पहचाने जाते हैं. आखरी सवाल को एक ऐसी फिल्म के रूप में देखा जा रहा है, जो न केवल ऐतिहासिक दृष्टिकोण प्रस्तुत करेगी, बल्कि दर्शकों को भावनात्मक रूप से भी जोड़ने का प्रयास करेगी. यह  फिल्म 8 मई 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है और उम्मीद की जा रही है कि यह अपने विषय और प्रस्तुति के कारण दर्शकों के बीच खास पहचान बनाएगी.

ये भी पढ़ें: राम चरण स्टारर 'पेड्डी' का काउंटडाउन शुरू, सेट से वायरल हुई फोटो

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close