विज्ञापन
This Article is From Dec 29, 2025

जब 'रामायण' की वजह से राजीव गांधी को कैंसिल करनी पड़ी थी रैली, एक्टर ने सुनाया किस्सा

Ramayana Latest: सुनील लहरी ने रामानंद सागर को याद कर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने निर्माता को स्वयं भगवान का अवतार बता रहे हैं. उनका मानना है कि निर्माता पर भगवान की विशेष कृपा थी, तभी काफी मुश्किलों के बाद रामायण को पूरा किया जा सका.

जब 'रामायण' की वजह से राजीव गांधी को कैंसिल करनी पड़ी थी रैली, एक्टर ने सुनाया किस्सा
bollywood news

Ramayana Latest: रामानंद सागर (Ramanand Sagar) की रामायण (Ramayana) को आज भी दर्शक देखना काफी पसंद करते हैं. कोरोना काल के समय जब 'रामायण' टीवी पर फिर से आई तो हर घर में देखा गया. 'रामायण' के किरदार आज भी काफी प्रसिद्ध हैं. जहां लोग 'रामायण' में निभाए गए किरदारों की तारीफ करते नहीं थकते. जब-जब 'रामायण' का जिक्र होता है तो रामानंद सागर को याद किया जाता है. आज रामानंद सागर की बर्थ एनिवर्सरी है. इस मौके पर 'रामायण' में लक्ष्मण का किरदार निभाने वाले सुनील लहरी (Ramanand Sagar) ने उनको याद किया.

एक्टर ने ये कहा

सुनील लहरी ने रामानंद सागर को याद कर एक वीडियो पोस्ट किया है. जिसमें उन्होंने निर्माता को स्वयं भगवान का अवतार बता रहे हैं. उनका मानना है कि निर्माता पर भगवान की विशेष कृपा थी, तभी काफी मुश्किलों के बाद रामायण को पूरा किया जा सका. उन्होंने कैप्शन में लिखा कि इस सदी के रामायण रचयिता स्वर्गीय श्री रामानंद सागर जी का स्मरण उनके जन्म दिवस पर. रामायण के बनने से लेकर टीवी पर टेलीकास्ट होने तक कई ऐसी बात हैं जो किसी को भी हैरान कर सकती हैं. रामायण का क्रेज लोगों के सिर पर चढ़ गया था. उस वक्त टीवी पर हर किसी के घर में नहीं होती थी. लेकिन फिर भी लोग किसी एक के घर में तय समय पर बैठकर रामायण देखते थे.

पूर्व प्रधानमंत्री के बारे में ये कहा

उन्होंने आगे बताया कि रामायण के प्रभाव से पूर्व प्रधानमंत्री और नेता भी अछूत नहीं रहे. रावण की वजह से ही प्रधानमंत्री राजीव गांधी को अपनी रैली कैंसिल करनी पड़ी थी. क्योंकि वह जानते थे कि रविवार को 9 बजे कोई रैली में शामिल नहीं होगा. उस समय रविवार सुबह 9 बजे रामायण का प्रसारण होता था. रामानंद सागर के बेटे प्रेम सागर ने बताया था कि रविवार को पूर्व प्रधानमंत्री रहे राजीव गांधी की रैली यूपी में होनी थी. लेकिन जब उन्हें पता चला कि रैली का समय सुबह 9 बजे है तो उन्होंने रैली कैंसिल कर दी थी.

यह भी पढ़ें : 'द फैमिली मैन' से 'रक्तांचल' तक: वो वेब शोज जो सीजन 2 पर रुकने को तैयार नहीं हुए

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close