विज्ञापन

विपुल शाह ने PM मोदी के संदेश को बताया अहम, जानें अपनी फिल्म गवर्नर से तुलना करते हुए क्या कहा ?

The Kerala Story 2 Latest: हाल ही में चल रहे ग्लोबल संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आर्थिक स्थिरता को बचाने और नागरिकों से जरूरी कदम उठाने की बात कही. इसी पर विपुल शाह ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी.

विपुल शाह ने PM मोदी के संदेश को बताया अहम, जानें अपनी फिल्म गवर्नर से तुलना करते हुए क्या कहा ?
bollywood news

The Kerala Story 2 Latest: विपुल शाह (Vipul Shah) को भारतीय सिनेमा के सबसे बेबाक और दूरदर्शी फिल्ममेकर्स में गिना जाता है, जो हमेशा सच्चाई और हकीकत से जुड़ी दमदार कहानियों को सामने लाते हैं. द केरला स्टोरी 2 (The Kerala Story 2) से बड़ा असर छोड़ने के बाद अब वह अपनी अगली फिल्म गवर्नर के साथ एक और मजबूत कहानी लेकर आ रहे हैं. सच्ची घटनाओं से प्रेरित यह फिल्म 1990 के दशक में भारत की सबसे बड़ी आर्थिक मंदी पर रोशनी डालती है.

आर्थिक स्थिरता

हाल ही में चल रहे ग्लोबल संकट के बीच प्रधानमंत्री मोदी ने देश की आर्थिक स्थिरता को बचाने और नागरिकों से जरूरी कदम उठाने की बात कही. इसी पर विपुल शाह ने सोशल मीडिया पर अपनी राय रखी. उन्होंने अपने पोस्ट में कहा कि वह प्रधानमंत्री की चिंताओं से सहमत हैं और देश की अर्थव्यवस्था को सुरक्षित रखने के लिए उठाए जा रहे कदमों की सराहना करते हैं. उन्होंने यह भी बताया कि गवर्नर भी इसी तरह की पृष्ठभूमि पर आधारित है, जो गल्फ वॉर के दौर में भारत के आर्थिक संघर्ष और अनिश्चितता को दिखाती है. विपुल अमृतलाल शाह ने कहा कि मैं हमारे माननीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा जताई गई चिंता से पूरी तरह सहमत हूं. जो बातें साधारण सलाह लग सकती हैं, जैसे ईंधन के इस्तेमाल में सावधानी रखना या सोने की खरीदारी को लेकर समझदारी दिखाना, वे असल में भारत की आर्थिक स्थिरता और विदेशी मुद्रा भंडार की सुरक्षा से जुड़ी हैं. उन्होंने आगे कहा कि दिलचस्प बात यह है कि मेरी फिल्म गवर्नर भी ऐसी ही पृष्ठभूमि पर आधारित है. यह फिल्म साल 1990 पर सेट है, जब गल्फ वॉर ने भारत की अर्थव्यवस्था को इतना हिला दिया था कि देश को संभालने के लिए सोना बाहर भेजना पड़ा था. आज जब फिर से वैश्विक ईंधन अनिश्चितता और भू-राजनीतिक तनाव सुर्खियों में हैं, तो ऐसा लगता है जैसे दुनिया की कुछ सच्चाइयां और मेरी फिल्म में उठाए गए मुद्दे फिर सामने आ रहे हैं. कभी-कभी देशभक्ति जिम्मेदारी निभाने में भी होती है.

ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित

सनशाइन पिक्चर्स के बैनर तले बनी और विपुल अमृतलाल शाह द्वारा प्रस्तुत गवर्नर उन कम चर्चित ऐतिहासिक घटनाओं से प्रेरित है, जिन्होंने देश की दिशा तय की. फिल्म में मनोज बाजपेयी रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया के गवर्नर के किरदार में बिल्कुल नए अंदाज में नजर आएंगे, जिससे एक दमदार और इंटेंस परफॉर्मेंस की उम्मीद है. मशहूर मराठी फिल्ममेकर और अभिनेता चिन्मय मंडलेकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म के टीजर ने अपनी मजबूत कहानी और भारत के सबसे अहम आर्थिक दौरों में से एक की दिलचस्प झलक दिखाकर उत्सुकता बढ़ा दी है.

ये भी पढ़ें: क्या 19 मई को आधी रात छाएगा #NTRNeel? जानें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close