विज्ञापन

इस वर्ष 'विक्रमोत्सव 2026' को मिले दो अवार्ड, जानें

Bhopal News: मालूम हो कि विक्रमोत्सव दुनिया का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सांस्कृतिक आयोजन है. जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ बिजनेस इवेंट भी शामिल है.

इस वर्ष 'विक्रमोत्सव 2026' को मिले दो अवार्ड, जानें
Bhopal News

Bhopal News: मध्यप्रदेश शासन के संस्कृति विभाग अंतर्गत महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ द्वारा आयोजित विक्रमोत्सव को इस वर्ष गोल्ड एवं सिल्वर अवार्ड मिले है. नई दिल्ली में 2 और 3 मई 2026 को आयोजित सम्मेलन कॉन्क्लेव (Shows of India Conclave 2026) में विक्रमोत्सव 2026 को सांस्कृतिक लाइव इवेंट ऑफ द ईयर में गोल्ड अवार्ड (Cultural Live Event of the Year-Gold Award) तथा लाइव इवेंट में सर्वश्रेष्ठ शासकीय सहभागिता की श्रेणी में सिल्वर अवार्ड (Best Government Integration for a Live Event-Silver Award) प्राप्त हुआ. वाऊ की टीम यह अवार्ड भोपाल आकर माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव को प्रदान करेगी.

सांस्कृतिक आयोजन

मालूम हो कि विक्रमोत्सव दुनिया का सबसे लंबी अवधि तक चलने वाला सांस्कृतिक आयोजन है. जिसमें सांस्कृतिक गतिविधियों के साथ बिजनेस इवेंट भी शामिल है. देश के इवेंट एवं एक्सपीरिएंशियल मार्केटिंग क्षेत्र का अग्रणी प्लेटफॉर्म है. यह अवॉर्ड्स वाह लाइव अवार्ड्स (WOW Live Awards) के अंतर्गत प्रदान किए गए, जो देश में कॉन्सर्ट, फेस्टिवल, टूर और लाइव इवेंट्स के क्षेत्र में उत्कृष्ट कार्य करने वाले रचनाकारों और दूरदर्शियों को सम्मानित करते हैं. इस वर्ष 300 से अधिक प्रविष्टियाँ प्राप्त हुई, जो इस क्षेत्र के बढ़ते विस्तार, विविधता और संभावनाओं को दर्शाती हैं. विशेषज्ञ जूरी पैनल द्वारा इन प्रविष्टियों का मूल्यांकन किया गया. जिसके आधार पर सम्मानों की घोषणा की गयी. माननीय मुख्यमंत्रीजी के संस्कृति सलाहकार एवं महाराजा विक्रमादित्य शोधपीठ के निदेशक श्रीराम तिवारी ने कहा कि विक्रमोत्सव 2026 को मिले गोल्ड एवं सिल्वर अवॉर्ड मध्यप्रदेश के लिए अत्यंत गौरव का विषय है.

पारंपरिक एवं आधुनिक सांस्कृतिक

यह सम्मान न केवल मध्यप्रदेश की सांस्कृतिक समृद्धि का प्रतीक है, बल्कि यह मध्यप्रदेश की पारंपरिक एवं आधुनिक सांस्कृतिक अभिव्यक्तियों को वैश्विक मंच पर स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि भी है. उन्होंने कहा कि माननीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के विरासत से विकास के मंत्र को माननीय मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव जी के मार्गदर्शन में मध्यप्रदेश निरंतर कार्य कर रहा है. मध्यप्रदेश सरकार निरंतर ऐसे आयोजनों के माध्यम से अपनी सांस्कृतिक धरोहर को सशक्त और समृद्ध बनाने का कार्य कर रही है. विक्रमोत्सव हमारी परंपराओं, मूल्यों और नवाचार का जीवंत उत्सव बन गया है. 

यह भी पढ़ें : Cabinet Decisions: MP के विकास के लिए 38 हजार 555 करोड़ रुपये स्वीकृत; व्यापारी और किसानों को CM की सौगात

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close