विज्ञापन
This Article is From Apr 16, 2025

विक्रम भट्ट फिर लेकर आ रहे हैं 'हॉन्टेड 3D', डरने के लिए हो जाएं तैयार

Haunted 3D: हाल ही में फिल्म का जो फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है उसमें आपको एक काली रात नजर आएगी. जिसमें आपको एक डरावनी हवेली नजर आ रही है.

विक्रम भट्ट फिर लेकर आ रहे हैं 'हॉन्टेड 3D', डरने के लिए हो जाएं तैयार
Haunted 3D

Haunted 3D: बॉलीवुड फिल्ममेकर विक्रम भट्ट (Vikram Bhatt) दर्शकों के बीच फिर से फिल्म हॉन्टेड 3D (Haunted 3D) लेकर आ रहे हैं. बता दें, फिल्म की घोषणा डायरेक्टर ने आज कर दी है. जहां डायरेक्टर फिर से दर्शकों को डराने के लिए इस फिल्म को लेकर आ रहे हैं. फिल्म साल 2011 में आई हिट फिल्म हॉन्टेड 3D का सीक्वल है. जहां फिल्म का फर्स्ट लुक आज रिलीज हो गया है जो की काफी डराने वाला दिख रहा है.

फर्स्ट लुक में ये है खास

हाल ही में फिल्म का जो फर्स्ट लुक रिलीज हुआ है उसमें आपको एक काली रात नजर आएगी. जिसमें आपको एक डरावनी हवेली नजर आ रही है. इसके अलावा हवेली के पीछे आपको बड़े-बड़े पहाड़ भी दिखाई दे रहे हैं. हवेली के सामने आपको एक काली परछाई दिखाई दे रही है. बता दें, फिल्म के फर्स्ट लुक ने दर्शकों का एक्साइटमेंट बढ़ा दिया है. जहां दर्शक इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे हैं. फिल्म हॉन्टेड 3डी जो साल 2011 में रिलीज हुई थी. उसके गाने काफी हिट रहे थे. अब यह उम्मीद जताई जा रही है कि विक्रम भट्ट इस फिल्म में भी काफी शानदार गानों का उपयोग करेंगे. रिपोर्ट के अनुसार इस फिल्म में मिमोह चक्रवर्ती लीड रोल में नजर आने वाले हैं. वहीं एक्ट्रेस चेतना पांडे भी उनके साथ नजर आएंगी जो काफी फिल्में और सीरीज में नजर आ चुकी हैं. विक्रम भट्ट खुद इसका डायरेक्शन करेंगे.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म 

विक्रम भट्ट की यह फिल्म आने वाली 26 सितंबर को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. जहां सोशल मीडिया पर भी इसकी रिलीजिंग डेट का ऑफिशियल अनाउंसमेंट हो चुका है. हॉन्टेड फिल्म को 3D में देखना काफी शानदार एक्सपीरियंस होता है.

ये भी पढ़े: साउथ एक्टर शिव राजकुमार की '45' का ट्रेलर हुआ आउट, इस दिन होगी सिनेमाघरों में रिलीज

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com