विज्ञापन
This Article is From Jun 17, 2025

Udta Punjab: 'उड़ता पंजाब' को 9 साल पूरे, शाहिद कपूर ने किया खास पोस्ट, बोले- 'रॉकस्टार टॉमी सिंह...'

Film Udta Punjab: बॉलीवुड स्‍टार शाहिद कपूर क्राइम ड्रामा फिल्म 'उड़ता पंजाब' के 9 साल पूरे होने का जश्न मना रहे हैं. इस खास मौके पर उन्होंने सोशल मीडिया पर खास पोस्ट किया है.

Udta Punjab: 'उड़ता पंजाब' को 9 साल पूरे, शाहिद कपूर ने किया खास पोस्ट, बोले- 'रॉकस्टार टॉमी सिंह...'

Film 'Udta Punjab' completes 9 years: बॉलीवुड एक्टर शाहिद कपूर ने अपनी जिंदगी के सबसे खास किरदार के बारे में बात की. उनकी फिल्म 'उड़ता पंजाब' को मंगलवार को नौ साल पूरे हो गए. इस मौके पर उन्होंने फिल्म में शामिल अपने किरदार को याद किया. शाहिद कपूर ने फिल्म में रॉकस्टार टॉमी सिंह का किरदार निभाया था. उन्होंने इस फिल्म और अपने इस खास किरदार को याद करते हुए इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट शेयर की.

शाहिद कपूर ने  'उड़ता पंजाब' के 9 साल पूरे होने पर किया पोस्ट

शाहिद ने कहा कि ऐसे जटिल और गहरे किरदार अब लोगों में ज्यादा लोकप्रिय हो रहे हैं. उन्होंने फिल्म के निर्देशक अभिषेक चौबे, प्रोड्यूसर अनुराग कश्यप, विक्रमादित्य मोटवाने, विकास बहल और पूरी टीम का भी शुक्रिया अदा किया, जिन्होंने इस सफर को खास और यादगार बनाया. अभिनेता ने लिखा, ''फिल्म को नौ साल पूरे हो गए हैं. इसमें निभाया किरदार मेरा पसंदीदा रहा है। अब ऐसे किरदार काफी लोकप्रिय हो रहे हैं. अभिषेक चौबे, अनुराग कश्यप, मोटवाने, विकास बहल और पूरी टीम का शुक्रिया जिन्होंने इस सफर को खास बनाया.'

शाहिद ने अपने पोस्ट के आखिर में ड्रग्स का जिक्र भी किया है. दरअसल, फिल्म में ड्रग्स का मुद्दा बहुत बड़ा था. उन्होंने लिखा, 'और हां, ड्रग्स की ऐसी की तैसी.'

2016 में बनी थी फिल्म 'उड़ता पंजाब'

'उड़ता पंजाब' एक क्राइम ड्रामा है, जो 2016 में बनी थी. इसे अभिषेक चौबे ने डायरेक्ट किया था. साथ ही सुदीप शर्मा के साथ मिलकर कहानी भी लिखी थी. इस फिल्म को शोभा कपूर, एकता कपूर, समीर नायर और अमन गिल ने मिलकर बालाजी मोशन पिक्चर्स के तहत बनाया था. इसके साथ ही अनुराग कश्यप, विकास बहल और विक्रमादित्य मोटवाने की कंपनी फैंटम फिल्म्स भी इस फिल्म के निर्माण में शामिल थी. फिल्म ड्रग्स की समस्या पर आधारित थी. यह फिल्म इस गंभीर मुद्दे की सच्चाई और इसके पीछे छुपी साजिशों को दिखाती है. फिल्म में शाहिद कपूर, आलिया भट्ट, करीना कपूर खान और दिलजीत दोसांझ जैसे कई मशहूर कलाकार नजर आए थे.

ये भी पढ़े: EOW Raid: इंदौर नगर निगम के उद्यान अधिकारी के ठिकानों पर छापे, जांच में 1.84 करोड़ की संपत्ति का खुलासा

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com