विज्ञापन
This Article is From Jun 11, 2025

सिनेमाघरों से हटाए जा रहे ठग लाइफ के शोज, कलेक्शन में आई गिरावट

Thug Life Latest: अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिल 15.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.15 करोड़ रूपये, तीसरे दिन 7.75 करोड़ रूपये, चौथे दिन 6.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 2.3 करोड़ रूपये और छठे दिन 1.8 करोड़ रूपये का ही कलेक्शन कर पाई.

सिनेमाघरों से हटाए जा रहे ठग लाइफ के शोज, कलेक्शन में आई गिरावट
thug life

Thug Life Latest: इस महीने एक तरफ तो अक्षय कुमार (Akshay Kumar) की फिल्म हाउसफुल 5 (Housefull 5) सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी. दूसरी तरफ कमल हासन (Kamal Haasan) की फिल्म ठग लाइफ (Thug Life) भी सिनेमाघरों में रिलीज हुई. यह एक एक्शन फिल्म थी, जिसमें एक गैंगस्टर के बारे में दिखाया गया है. 5 जून को रिलीज हुई इस फिल्म का क्रेज साउथ में सबसे ज्यादा देखा जा रहा था. लेकिन यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं दिखा पा रही है. जहां इस फिल्म के कलेक्शन दिन पर दिन गिरते जा रहे हैं. इस बात को लेकर एक ही हफ्ते में फिल्म के काफी शोज हटा दिए गए हैं.

फिल्म का कलेक्शन 

अगर फिल्म के कलेक्शन की बात करें तो पहले दिल 15.5 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 7.15 करोड़ रूपये, तीसरे दिन 7.75 करोड़ रूपये, चौथे दिन 6.5 करोड़ रुपये, पांचवें दिन 2.3 करोड़ रूपये और छठे दिन 1.8 करोड़ रूपये का ही कलेक्शन कर पाई. अब सातवें दिन का भी कलेक्शन सामने आ गया है. फिल्म ने सातवें दिन (शाम 4 बजे तक ) सिर्फ 50 लाख रूपये का कलेक्शन किया है. अगर एक हफ्ते की बात करें तो कुल मिलाकर फिल्म ने 41.5 करोड़ रूपये का कलेक्शन किया है. रिपोर्ट के अनुसार यह फिल्म 200 करोड़ रूपये के बजट में बनाई गई है. जहां फिल्म का पूरा बजट वसूल कर पाना काफी मुश्किल हो रहा है. जहां फिल्म के खराब रिस्पांस की वजह से काफी सिनेमाघरों से फिल्म के शोज भी हटाए जा रहे हैं.

थिएटर्स से हटाए जा रहे हैं शो 

फिल्म रिलीज से पहले ही कॉन्ट्रोवर्सी में फंस गई थी इसलिए फिल्म को कर्नाटक में रिलीज नहीं किया गया था. जहां फिल्म का सामना हाउसफुल 5 से भी हुआ है. फिल्म के खराब प्रदर्शन के कारण शोज सिनेमाघरों से हटाए जा रहे हैं. जहां इस फिल्म को भारी नुकसान होने की उम्मीद भी जताई जा रही है.

यह भी पढ़ें : राजा रघुवंशी हत्याकांड पर इस एक्ट्रेस ने तोड़ी चुप्पी, कहा-'किसी पर उंगली..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com