Vijay Varma Latest: इंडिया के सबसे पसंदीदा एंटरटेनमेंट डेस्टिनेशन प्राइम वीडियोल (Prime Video) ने आज अपने आने वाले ओरिजिनल ड्रामा मटका किंग (Matka King) का शानदार ट्रेलर रिलीज कर दिया है. अभय कोरान्ने द्वारा लिखित इस सीरीज को नागराज पोपटराव मंजुले ने बनाया, लिखा और डायरेक्ट किया है. ट्रेलर 1960 के दशक के तेजी से बदलते बॉम्बे की एक दिलचस्प कहानी की झलक दिखाता है, जहां एक महत्वाकांक्षी कपास व्यापारी (कॉटन ट्रेडर) मुश्किलों से लड़ते हुए 'मटका' नाम का एक निडर जुआ साम्राज्य खड़ा करता है और अमीरों के इस शौक को पूरे देश का जुनून बना देता है. 'मटका किंग' में विजय वर्मा लीड रोल में हैं, साथ ही कृतिका कामरा, सई ताम्हणकर, सिद्धार्थ जाधव, भूपेंद्र जादावत और गुलशन ग्रोवर भी मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे. इनके अलावा भारत जाधव, गिरीश कुलकर्णी, जेमी लीवर, किशोर कदम, साइरस साहूकार, अर्पिता सेठिया, संभाजी तांगडे, इश्तियाक खान, संजीव जोटांगिया और सिमरन अश्विनी भी अहम रोल निभा रहे हैं. यह सीरीज 17 अप्रैल को भारत और दुनिया भर के 240 देशों और क्षेत्रों में सिर्फ प्राइम वीडियो पर स्ट्रीम होगी.
1960 के दशक
ट्रेलर हमें ब्रिज भट्टी (विजय वर्मा) की दुनिया में ले जाता है, जो एक शातिर और होनहार कॉटन ट्रेडर है और 1960 के दशक के आजाद भारत के बॉम्बे में एक बेहतर जिंदगी के सपने देखता है. एक दमदार आइडिया के साथ, वह जुए को अमीरों के शौक से बदलकर कुछ बहुत बड़ा बना देता है और यहीं से जन्म होता है 'मटका' का. लेकिन दांव जितना बड़ा होता है, अंजाम उतना ही खतरनाक होता है और जो एक सपने के रूप में शुरू हुआ था, वह सब कुछ तबाह भी कर सकता है. विराज भट्टी का किरदार निभा रहे विजय वर्मा ने बताया कि मटका किंग' में काम करना एक रोमांचक सफर रहा है. इस दुनिया और इस किरदार को पर्दे पर उतारना चुनौतीपूर्ण भी था और दिल को सुकून देने वाला भी, खासकर एक ऐसे दौर की पृष्ठभूमि में जिसे मैंने पहले कभी एक्सप्लोर नहीं किया था. साथ ही 'दहाड़' और 'मिर्जापुर' के बाद फिर से एक प्राइम ओरिजिनल में वापसी करना शानदार है.
गहराई से उतरने की
हमारे क्रिएटर्स नागराज मंजुले और अभय कोरान्ने ने मुझे ब्रिज की दुनिया में गहराई से उतरने की पूरी आजादी दी, और कृतिका, सई, गुलशन ग्रोवर जैसे टैलेंटेड को-स्टार्स और पूरी कास्ट के साथ काम करने से यह अनुभव और भी यादगार बन गया. असल में 'मटका किंग' महत्वाकांक्षा, ताकत और कामयाबी के लिए चुकाई जाने वाली कीमत की कहानी है, जो मुझे लगता है कि हर किसी को पसंद आएगी और भारत के साथ-साथ पूरी दुनिया के दर्शकों को बांधे रखेगी. मैं बस उस पल का इंतजार कर रहा हूं जब 17 अप्रैल को प्राइम वीडियो पर यह सीरीज रिलीज होगी और लोग इसे देखेंगे.
यह भी पढ़ें : 'पंचायत' के फाउंडर अरुणाभ कुमार परिवार के साथ पहुंचे फुलेरा, सोशल मीडिया पर शेयर की झलकियां