विज्ञापन

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार

Yadav Ji Ki Love Story News: कोर्ट का कहना है कि टाइटल में कुछ भी ऐसा विवादित नहीं है जैसे 'घूसखोरी पंडित' में था. यह मामला 'घुसकर पंडित' से अलग है. फिल्म के टाइटल से यादव समुदाय की छवि खराब नहीं होती.

'यादव जी की लव स्टोरी' के विरोध में दायर याचिका पर सुप्रीम कोर्ट ने सुनवाई से किया इनकार
bollywood news

Yadav Ji Ki Love Story News: फिल्म यादव जी की लव स्टोरी (Yadav Ji Ki Love Story) काफी समय से सुर्खियों में बनी हुई है. फिल्म के टाइटल को लेकर काफी विवाद हो रहा है. फिल्म को लेकर सुप्रीम कोर्ट में टाइटल और रिलीज पर रोक की मांग को लेकर याचिका दर्ज कराई गई है. अब कोर्ट ने याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है और कोर्ट का कहना है कि फिल्म के टाइटल से यादव समुदाय की छवि खराब नहीं होती. वहीं सुप्रीम कोर्ट ने कड़े शब्दों में फिल्म के खिलाफ दाखिल याचिका पर सुनवाई करने से मना कर दिया है.

कोर्ट ने ये कहा

कोर्ट का कहना है कि टाइटल में कुछ भी ऐसा विवादित नहीं है जैसे 'घूसखोरी पंडित' में था. यह मामला 'घुसकर पंडित' से अलग है. फिल्म के टाइटल से यादव समुदाय की छवि खराब नहीं होती. जस्टिस उज्जवल भुईयां की बेंच ने याचिका खारिज करते हुए कहा है कि किसी फिल्म का टाइटल मात्र इसलिए असंवैधानिक नहीं ठहराया जा सकता कि उसे किसी समुदाय की छवि खराब होने की आशंका जताई जा रही है. सुप्रीम कोर्ट के फैसले से पुलिस पर लटकी तलवार उतर चुकी है. फिल्म 27 फरवरी को यानी दो दिन बाद सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. फिल्म के टाइटल में यादव जी और ट्रेलर में यादव समुदाय की लड़की का एक विशेष वर्ग के व्यक्ति के साथ प्रेम संबंध की वजह से फिल्म का विरोध हो रहा है.

बैन करने की मांग उठ रही 

सोशल मीडिया पर इस फिल्म को बैन करने की मांग उठ रही है और फिल्म के किरदारों को भी टारगेट किया जा रहा है. फिल्म के किरदार भी अपनी सफाई पेश कर चुके हैं कि फिल्म में ऐसा कुछ नहीं है जो किसी समुदाय को ठेस पहुंचाए.

यह भी पढ़ें : शत्रुघ्न सिन्हा ने की 'धुरंधर' की तारीफ, कहा- 'रणवीर सिंह ही निभा सकते थे..'

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close