विज्ञापन
This Article is From Aug 22, 2025

'निशानची' का गाना 'नींद भी तेरी' हुआ रिलीज, ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की जोड़ी ने जीता दिल

Nishaanchi: अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी, एक एक्शन से भरपूर मसाला फिल्म निशानची देखने लायक लग रही है. इस फिल्म को खासकर इसकी लीड जोड़ी ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की शानदार केमिस्ट्री के लिए देखने बनता है.

'निशानची' का गाना 'नींद भी तेरी' हुआ रिलीज, ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की जोड़ी ने जीता दिल
Nishaanchi

Nishaanchi: अमेजन स्टूडियोज इंडिया ने अपनी आने वाली थिएट्रिकल रिलीज निशानची (Nishaanchi) की फर्स्ट लुक के साथ माहौल गर्मा दिया है. एक्शन, ड्रामा और कॉमेडी के हाई-वोल्टेज मिक्स का वादा करती यह पहली झलक, जबरदस्त एक्शन और जोरदार हंसी से भरी एक दमदार कहानी की ओर इशारा करती है. ऐसे में उत्साह को और बढ़ाता है इसका गाना 'नींद भी तेरी', जिसमें डायरेक्टर अनुराग कश्यप ने एक और शानदार ऑन-स्क्रीन जोड़ी, ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो को पेश किया है.

ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की जोड़ी

अनकन्वेंशनल, रॉ, और पूरी तरह से ऑथेंटिक अंदाज में निशानची के गाना 'नींद भी तेरी' में ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की जोड़ी चमकती है. यह गाना फिल्म के रोमांटिक रंग को सामने लाता है और वही अनोखी जोड़ी दिखाता है, जिसकी उम्मीद अनुराग कश्यप की फिल्मों से की जाती है. इसे देखना थोड़ा हटके और ताजगी भरा लगता है, ठीक वैसे ही जैसे गैंग्स ऑफ वासेपुर 2 में नवाज़ुद्दीन सिद्दीकी और हुमा कुरैशी की केमिस्ट्री देखने को मिली थी. जिस तरह अनुराग कश्यप ने कई बार हमें ऐसी यूनिक ऑन-स्क्रीन जोड़ियां दी हैं, उसी तरह ऐश्वर्य और वेदिका भी यहां एक खास चमक लेकर आए हैं.

एक्शन से भरपूर मसाला 

अनुराग कश्यप के डायरेक्शन में बनी, एक एक्शन से भरपूर मसाला फिल्म निशानची देखने लायक लग रही है. इस फिल्म को खासकर इसकी लीड जोड़ी ऐश्वर्य ठाकरे और वेदिका पिंटो की शानदार केमिस्ट्री के लिए देखने बनता है. यह फिल्म ऐश्वर्य ठाकरे की एक्टिंग की शुरुआत है, जो एक दमदार डबल रोल में दिखेंगे. उनके साथ फिल्म में वेदिका पिंटो, मोनिका पंवार, मोहम्मद जीशान अय्यूब और कुमुद मिश्रा भी अहम किरदारों में हैं. इस फिल्म का निर्देशन अनुराग कश्यप ने किया है, जबकि इसकी कहानी प्रसून मिश्रा, रंजन चंदेल और अनुराग कश्यप ने लिखी है. 

यह भी पढ़ें : मशहूर कॉमेडियन जसविंदर भल्ला का हुआ निधन, पंजाब फिल्म इंडस्ट्री में शोक की लहर

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com