विज्ञापन

10 मई को आएगा 'द पैराडाइज' का अगला धमाकेदार ट्रैक

The Paradise Latest: ​इस जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए, मेकर्स अब 10 मई को फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने की तैयारी में हैं, जिसके भी हिट होने की पूरी उम्मीद है. म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज किए गए इस अगले गाने को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी एक्साइटमेंट है.

10 मई को आएगा 'द पैराडाइज' का अगला धमाकेदार ट्रैक
bollywood news

The Paradise Latest: द पैराडाइज (The Paradise) का पहला गाना 'आया शेर' एक बहुत बड़ा ब्लॉकबस्टर साबित हुआ है, जिसने ग्लोबल चार्ट्स और सोशल मीडिया पर धूम मचा दी है. इस गाने में 'नेचुरल स्टार' नानी का खूंखार और देसी अवतार दर्शकों को बहुत पसंद आया. यूट्यूब पर इसे 11.7 करोड़ (117 मिलियन) से ज्यादा व्यूज और 14 लाख (1.4 मिलियन) से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं और यह अब भी ट्रेंड कर रहा है. नानी के हाई-एनर्जी हुक स्टेप पर फैंस जमकर रील्स और एडिट्स बना रहे हैं, जिससे यह गाना इंटरनेट पर छा गया है.

रिलीज करने की तैयारी

​इस जबरदस्त रिस्पॉन्स को देखते हुए, मेकर्स अब 10 मई को फिल्म का दूसरा गाना रिलीज करने की तैयारी में हैं, जिसके भी हिट होने की पूरी उम्मीद है. म्यूजिक सेंसेशन अनिरुद्ध रविचंदर द्वारा कंपोज किए गए इस अगले गाने को लेकर फैंस के बीच अभी से काफी एक्साइटमेंट है. ​श्रीकांत ओडेला के डायरेक्शन में बनी और नानी स्टारर 'द पैराडाइज', साल 2026 की सबसे बड़ी फिल्मों में से एक है. फिल्म 'दसरा' की ब्लॉकबस्टर कामयाबी के बाद नानी और श्रीकांत ओडेला एक बार फिर साथ आ रहे हैं, जिसे देखने के लिए दर्शक काफी बेताब हैं. अनाउंसमेंट के बाद से ही फिल्म को लेकर जबरदस्त चर्चा है और हर नए अपडेट के साथ फैंस की उत्सुकता बढ़ती जा रही है.

ग्लोबल लेवल पर

​SLV सिनेमाज के बैनर तले बनी 'द पैराडाइज' 21 अगस्त 2026 को हिंदी, तेलुगू, तमिल, अंग्रेजी, स्पेनिश, बंगाली, कन्नड़ और मलयालम सहित 8 भाषाओं में सिनेमाघरों में रिलीज होगी. फिल्म को ग्लोबल लेवल पर ले जाने के लिए मेकर्स ने हॉलीवुड स्टार रयान रेनॉल्ड्स से भी संपर्क किया है ताकि वे अंतरराष्ट्रीय मार्केट में इसे प्रमोट कर सकें. अपने बेहतरीन डायरेक्टर, दमदार कास्ट और बड़े स्केल की वजह से 'द पैराडाइज' सिर्फ एक फिल्म नहीं, बल्कि एक बड़ा इवेंट बनती जा रही है.

ये भी पढ़ें: Exclusive: 'साउथ इंडस्ट्री टाइम को लेकर बहुत पंक्चुअल', साउथ एक्टर कबीर सिंह की NDTV से खास बातचीत

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com