विज्ञापन

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो – एलियंस का आगमन' इस गर्मियों में रिलीज होने के लिए तैयार

Jackie Shroff News: फिल्म उन यादों को भी छूती है जो हम सभी ने अपने बचपन में जी हैं. दादा-दादी की वो अनोखी और कभी-कभी अजीबोगरीब कहानियां, जिन पर हम हंसते थे, कभी यकीन नहीं करते थे.

'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो – एलियंस का आगमन' इस गर्मियों में रिलीज होने के लिए तैयार
bollywood news

Jackie Shroff News: हमारे अपने ‘भिडू' जैकी श्रॉफ (Jackie Shroff) स्टारर द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो – एलियंस का आगमन (The Great Grand Superhero – Aliens Ka Aagman) का फर्स्ट लुक हाल ही में जारी किया गया है, जो दर्शकों को तुरंत बचपन की जादुई दुनिया और कल्पनाओं में ले जाता है. स्कूल लाइफ की जीवंत पृष्ठभूमि पर आधारित यह फर्स्ट लुक बड़े ही खूबसूरत तरीके से बचपन की मासूमियत को दिखाता है. यह एक ऐसी दुनिया है जहां कल्पनाएं बेफिक्र उड़ान भरती हैं और हर साधारण दिन एक असाधारण मिशन में बदल सकता है.

हम सभी ने अपने बचपन

फिल्म उन यादों को भी छूती है जो हम सभी ने अपने बचपन में जी हैं. दादा-दादी की वो अनोखी और कभी-कभी अजीबोगरीब कहानियां, जिन पर हम हंसते थे, कभी यकीन नहीं करते थे. लेकिन दिल ही दिल में चाहते थे कि वो सच हों. 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो – एलियंस का आगमन' उसी जादू और आश्चर्य को पर्दे पर जीवंत करता है, और हमें उस समय की याद दिलाता है. जब हकीकत और कल्पना के बीच की रेखा बहुत खूबसूरती से धुंधली हुआ करती थी. फिल्म इस गर्मी में रिलीज होने वाली है. फिल्म के बारे में बात करते हुए जैकी श्रॉफ ने कहा कि बचपन में हम सभी ने अपने दादा-दादी से ऐसी कहानियां सुनी हैं जो अविश्वसनीय लगती थीं. लेकिन हमारे दिलों में एक अलग ही उत्साह और जिज्ञासा भर देती थीं. यह फिल्म उसी मासूमियत और कल्पनाशीलता को खूबसूरती से पेश करती है. ऐसी कहानी का हिस्सा बनना जो बचपन की जिज्ञासा और परिवार के साथ के जश्न को दर्शाती है, मेरे लिए बहुत खास रहा. मुझे उम्मीद है कि दर्शक भी इस फिल्म को देखकर वही खुशी महसूस करेंगे.

राज लेकर आ रहा

जैकी श्रॉफ को बच्चों के साथ स्क्रीन शेयर करते देखना हमेशा से खास रहा है और टीजर में वह गर्मजोशी साफ नजर आती है. अंत में वह एक दिलचस्प सवाल छोड़ जाते हैं. क्या वही सुपरहीरो हैं? और 'एलियंस का आगमन' आखिर क्या राज लेकर आ रहा है? ऐसे समय में जब बचपन की कल्पनाओं पर आधारित फैमिली एडवेंचर फिल्में कम बन रही हैं, द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो एक ताजगी भरा और दिल को छू लेने वाला सिनेमाई अनुभव लेकर आ रहा है, जो हर उम्र के दर्शकों के लिए हंसी, रोमांच और नॉस्टैल्जिया का वादा करता है. 'द ग्रेट ग्रैंड सुपरहीरो – एलियंस का आगमन' इस गर्मियों में सिनेमाघरों में रिलीज होगी.

यह भी पढ़ें : ऑनसेट प्रोग्राम' पर दीपिका पादुकोण का अपडेट, फैंस के साथ शेयर की जानकारी

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Close