विज्ञापन

भोपाल में 16 मई को होगा 'पेड्डी' का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च, ए. आर. रहमान भी कर सकते हैं परफॉर्म

Peddi Latest: हमने अपने सूत्रों से खास तौर पर जाना है कि पेड्डी का ट्रेलर अगले वीकेंड शनिवार को भोपाल में होने वाले भव्य लॉन्च इवेंट में रिलीज किया जा सकता है. इस खास मौके पर राम चरण, निर्देशक बुची बाबू साना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, सुकुमार और जान्हवी कपूर के शामिल होने की उम्मीद है.

भोपाल में 16 मई को होगा 'पेड्डी' का ग्रैंड ट्रेलर लॉन्च, ए. आर. रहमान भी कर सकते हैं परफॉर्म
bollywood news

Peddi Latest: पेड्डी (Peddi) पहले ही साल 2026 की सबसे इतंजार की जाने वाली फिल्मों में अपनी जगह बना चुकी है, जिसमें स्टार राम चरण लीड रोल में नजर आएंगे. फिल्म में जान्हवी कपूर और जगपति बाबू भी अहम भूमिकाओं में हैं और अनाउंसमेंट के बाद से ही इसे लेकर फैंस और इंडस्ट्री के बीच जबरदस्त उत्साह बना हुआ है. इसी बढ़ते क्रेज के बीच अब फिल्म के प्रमोशन को नई रफ्तार देते हुए टीम 16 तारीख को भोपाल पहुंचने जा रही है, जहां से एक्साइटमेंट और भी बढ़ने वाली है.

भोपाल में होने वाले भव्य लॉन्च

हमने अपने सूत्रों से खास तौर पर जाना है कि पेड्डी का ट्रेलर अगले वीकेंड शनिवार को भोपाल में होने वाले भव्य लॉन्च इवेंट में रिलीज किया जा सकता है. इस खास मौके पर राम चरण, निर्देशक बुची बाबू साना, निर्माता वेंकट सतीश किलारू, सुकुमार और जान्हवी कपूर के शामिल होने की उम्मीद है. इस इवेंट की भव्यता को और खास बनाने के लिए ए. आर. रहमान के भी मौजूद रहने और लाइव परफॉर्मेंस देने की संभावना है. बड़े स्तर पर प्लान किया जा रहा यह लॉन्च इस साल के सबसे बड़े फिल्म इवेंट्स में से एक साबित हो सकता है. फिल्म की एडवांस बुकिंग को अमेरिका में जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. वहीं हाल ही में सुकुमार ने पेड्डी के सेट्स का दौरा किया था और फिल्म के ओवरऑल कंटेंट की काफी सराहना की. फिल्म का अब तक सामने आया हर कंटेंट दर्शकों तक शानदार तरीके से पहुंचा है और हर तरफ लोगों से मजबूत जुड़ाव बना रहा है.

पेड्डी की दुनिया

हर नए कंटेंट के साथ, पेड्डी सबसे प्रतीक्षित फिल्मों में से एक बनती जा रही है. फिल्म का हर कंटेंट ड्रॉप चाहे वो टीजर हो चिकिरी चिकिरी गाना हो, रई रई रा रा गाना हो या पोस्टर-शानदार ढंग से काम कर गया है. हर एक चीज हमें बहुत ही अनोखे तरीके से पेड्डी की दुनिया में ले गई है. यह पूरी तरह से कंटेंट की सफलता है, जिसमें कोई दिखावा नहीं है.बुची बाबू सना द्वारा लिखित और निर्देशित, पेड्डी में राम चरण मुख्य भूमिका में हैं, उनके साथ शिव राजकुमार, जान्हवी कपूर, दिव्येंदु शर्मा और जगपति बाबू नजर आएंगे.

ये भी पढ़ें: 'पेड्डी' के सेट पर दिखे दिग्गज, डायरेक्टर सुकुमार और चिरंजीवी ने बढ़ाया फिल्म का उत्साह

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com