Bhopal News: आने वाली 26 मार्च से भोपाल (Bhopal) में चार दिवसीय आर्ट फेस्टिवल 2026 (Art Festival 2026) का आयोजन होने जा रहा है. बता दें, यह फेस्टिवल हर साल आयोजित होता है, जिसमें बॉलीवुड की तमाम हस्तियां अपने नाटकों का मंचन करती हैं. इस बार भी बॉलीवुड के तमाम हस्तियां अपने नाटक का मंचन करेंगी. हाल ही में इस शो के ऑर्गेनाइजर बिजन मोंडल (Bijon Mondal) ने इवेंट के बारे में काफी कुछ खुलासा किया.
ये दिग्गज देंगे अपने नाटक की प्रस्तुति
शो के आर्गेनाइजेशन ने कहा कि इस फेस्टिवल में नए प्ले होने जा रहे हैं. जिसमें बॉलीवुड एक्टर्स संजय मिश्रा, शेखर सुमन, नितीश भारद्वाज और राकेश बेदी अपनी प्रस्तुति देंगे और रामनवमी को भी हम खास तरीके से सेलिब्रेट करेंगे. ये सभी एक्टर्स जो प्ले अलग-अलग दिनों में होंगे. इस फेस्टिवल में पैनल डिस्कशन भी होता है और हम ओपन स्टेज प्रोग्राम भी रखते हैं. जिसमें अच्छे डांसर्स, बैंड्स को हम अपना टैलेंट दिखाने की अपॉर्चुनिटी देते हैं.
ये लोग भी आएंगे
ऑर्गेनाइजेशन ने बताया कि पिछली बार बॉलीवुड सिंगर और एक्टर पलाश ने अपनी खास परफॉर्मेंस दी थी. लेकिन इस बार भोपाल के दो बैंड्स अपनी प्रस्तुति देंगे. बता दें, इस प्रोग्राम में कोई भी आ सकता है. यह सबके लिए निशुल्क है. इस बार दर्शकों को इस फेस्टिवल में कुछ नया देखने को मिलेगा, जिसको वो कभी भूल नहीं पाएंगे. दर्शक संजय मिश्रा, राकेश बेदी, शेखर सुमन जैसे एक्टर्स को स्टेज पर परफॉर्म करते देखने के लिए काफी बेताब नजर आ रहे हैं. बता दें, राकेश बेदी इन दिनों फिल्म धुरंधर 2 को लेकर सुर्खियों में बने हुए हैं. फिल्म सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है और फिल्म में राकेश बेदी का काम दर्शकों को काफी पसंद आ रहा है. 'धुरंधर 2' के रिलीज होने के बाद राकेश बेदी भोपाल में अपने नाटक का मंचन करेंगे.
यह भी पढ़ें : 'भूत बंगला' का टीजर बना फैमिली फेवरेट, दर्शकों का दिखा जबरदस्त रिएक्शन