विज्ञापन
This Article is From Nov 03, 2025

साउथ सेलिब्रिटीज भी दे रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई

Indian Women's Cricket Team : साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा है कि क्या अद्भुत क्षण है.

साउथ सेलिब्रिटीज भी दे रहे भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई
indian womens team

Indian Women's Cricket Team : भारतीय महिला क्रिकेट टीम (ndian Women's Cricket Team) ने 2 नवंबर को वनडे विश्व कप में साउथ अफ्रीका को हराकर खिताब अपने नाम कर लिया है. इस ऐतिहासिक जीत पर पूरे देश भर में खुशियां नजर आ रही हैं. आम लोगों के अलावा बॉलीवुड सेलिब्रिटीज भी महिला क्रिकेट टीम को बधाई देते हुए दिख रहे हैं. बता दें, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा साउथ सेलिब्रिटीज भी महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दे रहे हैं.

साउथ सेलिब्रिटीज भी दे रहे हैं बधाई

साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू ने महिला क्रिकेट टीम को जीत की बधाई दी. उन्होंने अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट शेयर किया और लिखा है कि क्या अद्भुत क्षण है. महिला टीम ने पूरे टूर्नामेंट में आज आसाधारण धैर्य और चरित्र दिखाया है. चैंपियन बनने का पल भारत की हर चीज को परिभाषित करता है. एक्टर मोहनलाल ने भी अपने सोशल मीडिया पर लिखा है कि इतिहास रच दिया है वह नीले रंग में रंग गया है. हमारी महिला टीम ने दुनिया को दिखा दिया कि संकल्प और एकता से क्या हासिल किया जा सकता है. आपने लाखों लोगों को प्रेरित किया है और पूरे देश को गर्भ से भर दिया है.

ये सेलिब्रिटीज ने पोस्ट शेयर किया

राजनेता और एक्टर कमल हासन ने भी पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि भारतीय महिला क्रिकेट का 1983 का वो पल आ गया है. आपके नाम लोक कथाओं में अमर रहेंगे. उनकी विरासत लाखों सपनों को जगाएगी, बधाई हो टीम इंडिया. एक्टर चिरंजीवी ने भी सोशल मीडिया पर महिला क्रिकेट टीम को बधाई दी. उन्होंने पोस्ट शेयर करते हुए लिखा है कि क्रिकेट के लिए कितना गौरवशाली और ऐतिहासिक दिन है. इन दिनों हर कोई महिला क्रिकेट टीम को तहे दिल से बधाइयां दे रहा है और पोस्ट शेयर कर रहा है.

ये भी पढ़ें: कंगना रनौत ने भारतीय महिला क्रिकेट टीम को जीत की दी बधाई, कहा- 'हम हैं विश्व चैंपियन..'

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com