South Film: साउथ की फिल्म टिल्लू स्क्वायर का ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब हो रही है सिनेमाघरों में रिलीज

South film Tillu Square: मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है. वहीं इस ट्रेलर में ठोस वन लाइनर्स और सिद्धू के तौर तरीकों को दिखाया गया है. वहीं टिल्लू मुसीबत में फंस जाता है.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

South Film: साउथ की फिल्म टिल्लू स्क्वायर का ट्रेलर हुआ आउट, जानें कब हो रही है सिनेमाघरों में रिलीज

South film Tillu Square: इस साल बॉलीवुड फिल्मों के अलावा साउथ की काफी फिल्में रिलीज होने जा रही हैं. इन में से एक फिल्म है टिल्लू स्क्वायर (Tillu Square), जिसका ट्रेलर जारी हो गया है. बता दें, पिछले कुछ समय से साउथ की फिल्में दर्शकों की पहली पसंद बनी हुई है. दर्शक साउथ की फिल्मों को देखने के लिए काफी बेताब रहते हैं.

ट्रेलर में यह है खास

मेकर्स ने इस फिल्म का ट्रेलर जारी कर दिया है. इस ट्रेलर में ठोस वन लाइनर्स और सिद्धू के तौर तरीकों को दिखाया गया है. फिल्म में अल्लू मुसीबत में फंस जाता है. लेकिन एक बदलाव के लिए उसके परिवार को भी उसकी वजह से कुछ दिक्कतों का सामना करना पड़ता है. वहीं नायक को अनुपमा परमेश्वरन (Anupama Parameswaran) से प्यार हो जाता है. और वह उस महिला के कारण एक मुसीबत में फंस जाता है. अब आखिर मामला क्या है और वह इन परिस्थितियों से कैसे बाहर निकलेगा. यह सब जानने के लिए आपको फिल्म के रिलीज तक इंतजार करना होगा.

Advertisement

इस फिल्म की सीक्वल है

बता दें, फिल्म टिल्लु स्क्वायर साल 2022 में आई तेलुगु फिल्म डीजे टिल्लू (DJ Tillu) का सीक्वल है. यह फिल्म दर्शकों को काफी पसंद आई थी.अब इस फिल्म के चहेते सीक्वल के रिलीज होने का इंतजार कर रहे हैं.

यह भी पढ़े: Heeramandi Released Date: 'हीरामंडी' की रिलीज डेट आई सामने, जानें किस OTT पर होगा सीरीज की हसीनाओं का दीदार

इस दिन रिलीज होगी यह फिल्म

टिल्लू स्क्वायर 29 मार्च 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही है. इस फिल्म में अनुपमा परमेश्वरन, सिद्धु जोन्नालगड्डा (Siddu Jonnalagadda) जैसे साउथ एक्टर्स नजर आने वाले हैं.

साउथ की यह आने वाली फिल्में

इस फिल्म के अलावा साउथ की काफी मेगास्टार फिल्में इस साल रिलीज होंगी, जिसमें देवरा (Devara), हनुमान 2 (Hanuman 2), इंडियन 2 (Indian 2) जैसी फिल्मों के नाम शामिल हैं.

Advertisement

यह भी पढ़े: Shaitaan Box Office Collection Day 20: अजय देवगन की फिल्म शैतान की धुआंधार कमाई है जारी, जानें अभी तक कितने करोड़ की हुई कमाई