विज्ञापन
This Article is From Jan 20, 2026

साउथ के एक्टर श्रीकांत ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद

Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple: इस मौके पर श्रीकांत ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था,साफ-सफाई तथा मंदिर समिति के कार्यों की सराहना की और सभी श्रद्धालुओं से महाकाल मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होने की अपील की. बता दें, श्रीकांत तेलुगू सिनेमा के ख्यातिप्राप्त अभिनेता हैं. उन्होंने अब तक 125 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है.

साउथ के एक्टर श्रीकांत ने लिया बाबा महाकाल का आशीर्वाद
bollywood news

Shri Mahakaleshwar Jyotirlinga Temple: मध्यप्रदेश के उज्जैन स्थित विश्व प्रसिद्ध श्री महाकालेश्वर मंदिर में लगातार हस्तियां पहुंच रही हैं. इसी कड़ी में मंगलवार को प्रसिद्ध तेलुगू एक्टर मेका श्रीकांत (Meka Srikanth) भी मंदिर पहुंचे. उन्होंने भस्म आरती में शामिल होकर भगवान महाकाल का आशीर्वाद लिया. श्रीकांत  महाकाल मंदिर पहुंचे और नंदी हॉल में बैठकर भस्म आरती के दर्शन किए. इस दौरान उन्होंने करीब दो घंटे शिव का जाप किया. भस्म आरती के बाद उन्होंने नंदी का पूजन किया और गर्भ गृह की देहरी से बाबा महाकाल की पूजा अभिषेक कर आशीर्वाद प्राप्त किया. दर्शन के बाद महाकाल मंदिर समिति की ओर से श्रीकांत का सम्मान भी किया गया.

मंदिर व्यवस्था की सराहना की

इस मौके पर श्रीकांत ने मंदिर की दर्शन व्यवस्था,साफ-सफाई तथा मंदिर समिति के कार्यों की सराहना की और सभी श्रद्धालुओं से महाकाल मंदिर में आयोजित भस्म आरती में शामिल होने की अपील की. बता दें, श्रीकांत तेलुगू सिनेमा के ख्यातिप्राप्त अभिनेता हैं. उन्होंने अब तक 125 से अधिक फिल्मों में अभिनय किया है. 

पहले भी काफी सेलिब्रिटीज आ चुके हैं

महाकाल बाबा के दर्शन करने के लिए पहले भी काफी बॉलीवुड सेलिब्रिटीज आ चुके हैं. जिसमें रवीना टंडन, हेमा मालिनी, गोविंदा, नुसरत भरूचा, रणबीर कपूर जैसे तमाम सेलिब्रिटीज का नाम शामिल है. बता दें, बॉलीवुड सेलिब्रिटीज महाकाल बाबा को दिल से मानते हैं. जब भी कोई फिल्म या सीरीज रिलीज होती है तो प्रमोशन के लिए सबसे पहले सेलिब्रिटीज महाकाल आकर बाबा का आशीर्वाद लेते हैं और अपने काम की शुरुआत करते हैं. बॉलीवुड सेलिब्रिटीज के अलावा भी काफी सिंगर और राजनेताओं को महाकाल बाबा का आशीर्वाद लेते हुए देखा गया है. जहां काफी फिल्मों की शूटिंग भी उज्जैन में हो चुकी है. काफी एक्टर्स ने उज्जैन आकर एक सुकून महसूस किया है.

यह भी पढ़ें : दीपिका पादुकोण ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर दिलों को पिघला दिया, बेबी दुआ के तोहफों की प्यारी झलक दिखाई

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com