Sonal Chauhan Latest: 4 मई को क्रिकेट प्रेमियों के लिए एक खास दिन रहा, जब ‘हिटमैन' रोहित शर्मा (Rohit Sharma) ने इंडियन प्रीमियर लीग (IPL) 2026 में शानदार अंदाज में मैदान पर वापसी की. मुंबई इंडियंस और लखनऊ सुपर जायंट्स के बीच खेले गए इस मुकाबले में रोहित ने अपनी फॉर्म का बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए सिर्फ 44 गेंदों में 84 रन जड़ दिए. उनकी इस शानदार पारी ने न सिर्फ टीम को मजबूती दी, बल्कि फैंस के बीच भी उत्साह का माहौल बना दिया.
रोहित शर्मा की एक तस्वीर
इस खास मौके पर एक्ट्रेस सोनल चौहान (Sonal Chauhan) ने भी अपनी खुशी जाहिर की. क्रिकेट के प्रति अपने प्यार के लिए जानी जाने वाली सोनल अक्सर मुंबई इंडियंस के मैच स्टेडियम में जाकर लाइव एंजॉय करती हैं. इस बार भी उन्होंने सोशल मीडिया पर रोहित शर्मा की एक तस्वीर शेयर करते हुए उनके कमबैक की जमकर तारीफ की. सोनल ने अपने पोस्ट में लिखा कि वो एनर्जी जिसकी हमें कमी थी और ये सब एक इंजरी के बाद, क्या इंसान है! सच में, मुंबई चा राजा. काश वो पहले वापस आ जाते. उनका यह पोस्ट तेजी से वायरल हो गया और फैंस ने भी रोहित की वापसी पर जमकर प्यार लुटाया. वर्क फ्रंट की बात करें तो सोनल चौहान जल्द ही अपनी पंजाबी फिल्म ‘शेरा' से इंडस्ट्री में नया कदम रखने जा रही हैं. इस फिल्म में उनके साथ परमेश वर्मा नजर आएंगे. सवाई सिंधू के निर्देशन में बनी यह फिल्म 15 मई को सिनेमाघरों में रिलीज होगी और इसे लेकर पहले से ही दर्शकों में उत्सुकता बनी हुई है.
कहानी में एक नया मोड़
इसके अलावा, सोनल ‘मिर्झापुर: द मूवी' में भी नजर आने वाली हैं, जहां उनका किरदार कहानी में एक नया मोड़ लेकर आएगा. यह फिल्म 4 सितंबर को रिलीज के लिए तैयार है. वहीं खबरें यह भी हैं कि सोनल ने भोपाल में एक नए प्रोजेक्ट की शूटिंग शुरू कर दी है. हालांकि, इस प्रोजेक्ट को लेकर अभी तक आधिकारिक घोषणा नहीं हुई है.
ये भी पढ़ें: 'स्वयंभू' का ‘रा रा धीवरा' छाया, यूट्यूब पर 15 मिलियन व्यूज और स्पॉटिफाई पर 100K+ स्ट्रीम्स पार