विज्ञापन
This Article is From Jun 18, 2025

'सितारे जमीन पर' में होंगे ये बदलाव, फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने जताई थी आपत्ति

Sitaare Zameen Par: रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने सितारे जमीन पर से दो सीन्स काटने के लिए कहा था. आमिर खान के मुताबिक यह सीन्स और डायलॉग्स कहानी के लिए बहुत जरूरी थे और इनको हटाना आमिर खान को सही नहीं लग रहा था.

'सितारे जमीन पर' में होंगे ये बदलाव, फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने जताई थी आपत्ति
Sitaare Zameen Par

Sitaare Zameen Par: एक्टर आमिर खान (Aamir Khan) की फिल्म सितारे जमीन पर (Sitaare Zameen Par) अभी तक की मच अवेटेड फिल्म है, जो जल्द ही सिनेमाघरों में दस्तक देने जा रही है. आमिर खान काफी सालों बाद फिर से स्क्रीन पर वापसी कर रहे हैं. जहां आमिर खान के फैंस उनको इस फिल्म में देखने के लिए काफी बेताब हैं. इसके अलावा यह भी खबर थी कि रिलीज से पहले सेंसर सर्टिफिकेशन के प्रक्रिया के वक्त कुछ रुकावटें आई थीं. जहां केंद्रीय फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने कुछ शब्दों को लेकर आपत्ति जताई थी, जहां फिल्म में कुछ खास कट की मांग की थी. हाल ही में यह मामला सुलझ गया है.

आमिर खान ने सुलझाया मामला 

रिपोर्ट के अनुसार खबर है कि फिल्म प्रमाणन बोर्ड ने सितारे जमीन पर से दो सीन्स काटने के लिए कहा था. आमिर खान के मुताबिक यह सीन्स और डायलॉग्स कहानी के लिए बहुत जरूरी थे और इनको हटाना आमिर खान को सही नहीं लग रहा था. इस वजह से फिल्म को सेंसर सर्टिफिकेट मिलने में देरी हो रही थी. बीते दिन आमिर खान ने फिल्म प्रमाणन बोर्ड कमेटी से मुलाकात की और सारा विवाद सुलझा लिया है. अब इस फिल्म को बिना कट के रिलीज किया जाएगा. लेकिन फिल्म में कुछ शब्दों के बदलाव करने होंगे.

इस दिन रिलीज होगी फिल्म

आमिर खान की यह फिल्म 20 जून को देश भर के सिनेमाघरों में रिलीज होने के लिए तैयार है. फिल्म में आमिर खान के अलावा जेनेलिया डिसूजा भी अहम किरदार में नजर आने वाली हैं. जहां जेनेलिया काफी लंबे समय बाद बॉलीवुड में वापसी कर रही हैं.  उनकी पिछली फिल्म लाल सिंह चड्ढा बॉक्स ऑफिस पर कोई खास कमाल नहीं देखा पाई थी. दर्शक भी इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी उत्सुकता के साथ कर रहे हैं.

ये भी पढ़े: राधिका आप्टे की अभी तक की सबसे बोल्ड फिल्म, UK में हो रही है स्ट्रीम

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com