विज्ञापन
This Article is From Apr 02, 2025

'सिकंदर' के तीन दिनों का कलेक्शन आया सामने, जानें क्या रहा हाल

Sikandar 3 days Collection : अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रूपये और तीसरे दिन 19.5 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया.

'सिकंदर' के तीन दिनों का कलेक्शन आया सामने, जानें क्या रहा हाल
sikandar

Sikandar 3 days Collection : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान (Salman Khan) की फिल्म सिकंदर (Sikandar) बीते दिनों ईद के मौके पर सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है. जहां फैंस इस फिल्म के रिलीज होने का इंतजार काफी बेसब्री से कर रहे थे. जहां इस फिल्म को दर्शकों के मिक्स रिव्यू मिल रहे हैं. जहां कुछ लोगों को फिल्म की कहानी भी पसंद नहीं आ रही है. आज फिल्म को रिलीज हुए 3 दिन से ज्यादा हो चुके हैं. चलिए आपको बताते हैं कि अभी तक फिल्म का बॉक्स ऑफिस कलेक्शन कैसा रहा.

अभी तक का कलेक्शन 

अगर फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो फिल्म ने पहले दिन 26 करोड़ रुपये, दूसरे दिन 29 करोड़ रूपये और तीसरे दिन 19.5 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन किया. फिल्म के अभी तक के कलेक्शन की बात करें तो सिकंदर ने कुल 74.5 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. बता दें, इस फिल्म की टक्कर साउथ के एक्टर मोहनलाल (Mohanlal) की फिल्म L2 एम्पुरान से चल रही है. जहां इस फिल्म को रिलीज हुए 6 दिन हो गए हैं. फिल्म ने लगभग 79.15 करोड़ रूपये के आसपास का कलेक्शन कर लिया है. अब आने वाले समय में पता चलेगा कि सलमान खान की यह फिल्म का कलेक्शन कितना बढ़ता है.

फिल्म की कास्ट 

अगर फिल्म की कास्ट की बात करें तो सिकंदर में सलमान खान के साथ रश्मिका मंदाना और काजल अग्रवाल अहम किरदार में नजर आई हैं. वहीं इन एक्ट्रेस के अलावा शर्मन जोशी, प्रतीक बब्बर जैसे एक्टर्स भी अहम किरदार में दिखे हैं. रश्मिका और काजल साउथ फिल्म इंडस्ट्री की दिग्गज एक्ट्रेस हैं. जहां फिल्म को इन दोनों एक्ट्रेस का फायदा मिलते हुए बहुत कम दिख रहा है.

ये भी पढ़े: 'अंदाज अपना-अपना' की रिलीज डेट आई सामने, जानें सलमान-आमिर की जोड़ी कब देख सकेंगे

पूरी स्टोरी पढ़ें

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.

फॉलो करे:
Listen to the latest songs, only on JioSaavn.com