सिद्धू मूसेवाला की मां ने दिया बेटे को जन्म, पिता बलकौर ने शेयर की तस्वीरें

Sidhu Moosewala: सिद्धू मूसेवाला की साल 2022 में गोली मारकर हत्या कर दी गई थी. वहीं दिल्ली पुलिस की तरफ से सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लेकर दावा किया गया था कि सिंगर के मर्डर का पूरा प्लान बनाया गया था.

विज्ञापन
Read Time: 2 mins

दिवंगत सिंगर सिद्धू मूसेवाला के घर किलकारियां गूंजी है. मूसेवाला की मां चरण कौर ने बेटे को जन्म दिया है. उन्होंने 58 की उम्र में बेटे को जन्म दिया है, दरअसल, सिद्धू के पिता बलकौर सिंह ने अपने नवजात बेटे की तस्वीरें सोशल मीडिया पर शेयर कर गुड न्यूज दी है. 

बलकौर सिंह ने नवजात बेटे के साथ फोटो शेयर करते हुए फैंस के साथ गुड न्यूज शेयर की है. उन्होंने रविवार, 17 मार्च की सुबह जानकारी दी कि वह एक बेटे के पिता बन गए हैं.

Advertisement

बलकौर ने इंस्टाग्राम पर बच्चे को गोद में लेकर फोटो शेयर की और पंजाबी में लिखा, 'शुभदीप को चाहने वाले लाखों करोड़ों लोगों के आशीर्वाद से अनंत भगवान ने शुभ के छोटे भाई को हमारी गोद में डाल दिया है. भगवान के आशीर्वाद से परिवार स्वस्थ्य है और मैं सभी शुभचिंतकों के अपार प्यार का आभारी हूं.'

ये भी पढ़े: Priyanka Chopra: Malti संग मदरहुड एन्जॉय कर रही है 'देशी गर्ल', कहा-'बेटी को तैयार करना...'