'फिटनेस' से 'गाड़ियों का कलेक्शन' तक.., जानें कैसी है रोमांस के किंग शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ?

एक इंटरव्यू के दौरान शाहरूख ने बताया था कि वह अपने एप्स मेंटेन करने के लिए हर दिन 100 पुशअप्स और 60 पुलअप्स करते हैं. वर्कआउट के बाद वहां प्रोटीन शेक लेना नहीं भूलते.

विज्ञापन
Read Time: 18 mins
रोमांस के किंग शाहरुख खान की पर्सनल लाइफ

Shah Rukh Khan Birthday: बॉलीवुड के किंग यानी शाहरुख खान (Shah Rukh Khan) आज अपना 58वां जन्मदिन मना रहे हैं. इस खास मौके पर उनकी अपकमिंग फिल्म डंकी का टीजर भी रिलीज किया गया है जो फैंस को काफी पसंद आया. शाहरुख के लिए साल 2023 बेहद खास रहा, क्योंकि उन्होंने डूबते इंडस्ट्री को दो सुपरहिट फिल्में देकर अपनी 'बादशाहत' कायम रखीं. 

बता दें कि  शाहरुख को बॉलीवुड का सबसे बड़ा ड्रीमर कहा जाता है. खान अपनी लाइफ में हर चीज किंग साइज की ही पसंद करते हैं. चाहे वो फिल्म हो, घर या फिर लग्जरी कारें. ऐसे में आज इस खास मौके पर शाहरुख खान के घर से लेकर कार कलेक्शन तक के बारे में आपको बताते हैं.

Advertisement

लॉस एंजेलिस टाइम्स ने शाहरुख खान को दुनिया का सबसे बड़ा मूवी स्टार बताया है. उनके चाहने वालों की संख्या भारत के साथ-साथ विदेश में भी बहुत ज्यादा है. 2014 के एक रिपोर्ट के अनुसार शाहरुख दुनिया के दूसरे सबसे अमीर एक्टर हैं. उनके खाते में 14 फिल्मफेयर अवार्ड हैं और लंदन के मैडम तुसाद संग्रहालय में उनकी वैक्स की मूर्ति भी स्थापित है.

2 नवंबर, 1965 को दिल्ली में जन्में शाहरुख खान एक फौजी परिवार से ताल्लुक रखते हैं. शाहरुख खान के पिता ताज मोहम्मद खान स्वतंत्रता सेनानी थे. उनकी मां लतीफा फातिमा मेजर जनरल शाहनवाज खान की बेटी थीं. किंग खान की शुरुआती पढ़ाई सेंट कोलम्‍बस स्‍कूल दिल्‍ली से हुई थी. फिर स्‍नातक की पढ़ाई पूरी करने के लिए उन्‍होंने हंसराज कॉलेज में दाखिला लिया, लेकिन उनका अधिकांश समय पढ़ाई के जगह दिल्‍ली थियेटर एक्‍शन ग्रुप में बीतता था. हालांकि यहीं वो  थियेटर थे जहां से शाहरुख अभिनय के गुर सीखें. इसके बाद उन्‍होंने जामिया मीलिया इस्‍लामिया से जनसंचार में स्‍नाकोत्‍तर की पढ़ाई शुरू की, लेकिन अपने अभिनय करियर को आगे बढ़ाने के लिए उन्‍होंने पढ़ाई बीच में ही छोड़ दी. 

यह भी पढ़ें : Shah Rukh Khan का 58वां बर्थडे, जानें पठान-जवान से पहले कैसा रहा बॉक्स ऑफिस पर किंग का हाल?

बॉलीवुड के बादशाह शाहरुख ने फिल्म निर्माता गौरी खान से शादी की है जो हिंदू-पंजाबी परिवार से आती हैं. उनके तीन बच्चे हैं आर्यन, सुहाना और अबराम. फिल्म इंडस्ट्री में उन्हें सबसे अच्छे पिता भी माना जाता है, क्योंकि वो अपने बच्चों से बेहद प्यार करते हैं और उनके साथ अच्छा समय भी बताते हैं. इतना ही नहीं शाहरुख अपने बच्चों को ही अपने सबसे अच्थे दोस्त भी मानते हैं.

Advertisement

 शाहरुख की जीवन से जुड़ी कुछ बातें 

शाहरुख की करियर की शुरुआत टीवी से हुई थी. दिल दरिया, फौजी, सर्कस जैसे धारावाहिकों से उन्‍होंने अपनी पहचान बनाई. हालांकि उनकी फिल्‍मी करियर की शुरुआत 'दीवाना' से हुई थी, जिसके लिए उन्‍हें सर्वश्रेष्‍ठ डेब्यू एक्टर का फिल्‍म फेयर पुरस्‍कार भी मिला था. उस समय ये फिल्‍म सुपरहिट हुई और इसी फिल्‍म ने शाहरुख को हिन्‍दी फिल्‍म इंडस्‍ट्री में स्‍थापित किया. इसके बाद शाहरुख ने कभी पीछे मुड़कर नहीं देखा और वो लगातार सफलता की सीढ़ियां चढ़ते गए.

58 में 40 के दिखने वाले शाहरुख की फिटनेस का क्या है राज

58 साल के शाहरुख खान फीट रहने के लिए अपने फिटनेस पर काफी ध्यान देते हैं. उन्होंने  एक इंटरव्यू के दौरान कहा था कि वो अपने एप्स मेंटेन करने के लिए हर दिन 100 पुशअप्स और 60 पुलअप्स करते हैं. वहीं वर्कआउट के बाद प्रोटीन शेक लेना नहीं भूलते. हालांकि शाहरुख सप्ताह में 5 दिन ही वर्कआउट करते हैं और 2 दिन बॉडी को आराम देते हैं. वो हर दिन 1 घंटा 20 मिनट वर्कआउट करते हैं.

Advertisement

फिटनेस के मामले में शाहरुख खान यंग एक्टर को देते हैं टक्कर

 एक्सपर्ट कहते हैं कि एक दिन में इतना वर्कआउट करना काफी होता है. उनके फिटनेस ट्रेनर उन्हें फंक्शनल और स्ट्रेंथ ट्रेनिंग के साथ सस्पेंशन और वेट ट्रेनिंग भी कराते हैं. साथ ही वो पावर प्ले तकनीक और 10 मिनट का कार्डियो करना बिल्कुल नहीं भूलते. 


इतनी महंगी लग्जरी गाड़ियों के मालिक हैं किंग खान

भारतीय हिंदी सिनेमा के किंग कहे जाने वाले शाहरुख खान को महंगी और रॉयल चीजों का शौकीन माना जाता है. जिसमें लग्जरी घर और कारें शामिल हैं. एक वक्त था जब शाहरुख मारुति वैन से चलते थे, लेकिन आज उनके पास करोड़ों की कीमत वाली शानदार लग्जरी गाड़ियां हैं. शाहरुख के पास बीएमडब्ल्यू 6 सीरीज कन्वर्टिबल, मित्सुबिशी, पजेरो स्पोर्ट्स, रॉल्स रॉयस फैंटम, ऑडी A-6, बीएमडब्ल्यू 7, लैंड क्रूजर समेत कई महंगी कारें हैं. 

किंग खान महल जैसे आलीशान बंगले में रहते हैं. मुंबई के बांद्रा में स्थित शाहरुख के बंगले यानी 'मन्नत' की तुलना अक्सर अंबानी के एंटीलिया से की जाती है. शाहरुख के बंगले में वो सारी खूबियां हैं, जो किसी भी अरबपति के घर में होनी चाहिए. शाहरुख के इस 6 मंजिला घर में लिविंग रूम, बेडरूम, गेस्ट रूम, जिम, ऑफिस, लाइब्रेरी, जिम, मिनी स्टूडियो और कार पार्किंग के लिए बेसमेंट भी है.

यह भी पढ़ें : Bollywood: कटरीना और सोनाली के साथ नज़र आईं Priyanka Chopra, लोग निकाल रहें ये मतलब


Topics mentioned in this article

MPCG.NDTV.in पर मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ की ताज़ातरीन ख़बरों को ट्रैक करें. देश और दुनियाभर से न्यूज़ अपडेट पाएं. इसके अलावा, मनोरंजन की दुनिया हो, या क्रिकेट का खुमार,लाइफ़स्टाइल टिप्स हों,या अनोखी-अनूठी ऑफ़बीट ख़बरें,सब मिलेगा यहां-ढेरों फोटो स्टोरी और वीडियो के साथ.